- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
स्पीकइन ने भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विशेषज्ञों एवं विचारकों को सम्मानित करने के लिए की अनूठी पहल
नई दिल्ली, जुलाईः एशिया में विशेषज्ञों और विचारकों के सबसे बड़े नेटवर्क स्पीकइन ने उन 10 सबसे प्रभावशाली आईएएस अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए अपनी तरह की अनूठी पहल की घोषणा की है, जिन्होंने अपने कर्तव्य के दायरे से बाहर जाकर समाज पर विशेष प्रभाव उत्पन्न किया और लोगों के लिए प्रेरणास्रोत बने।
पहले संस्करण के तहत माननीय जूरी के द्वारा चुने गए इन दिग्गज अधिकारियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। इनमें शामिल हैं- श्री अमिताभ कांत (1980- केरल केडर- लाईफटाईम अचीवमेन्ट- करियर ऑफ एक्ज़ेम्पलरी इम्पैक्ट), श्री अनिल श्रीवास्तव (1985, एमपी केडर- एक्सीलेन्स इन हैवी इंडस्ट्रीज़, ट्रांसपोर्ट एण्ड मोबिलिटी), श्री आर्मस्ट्रॉन्ग पामे (2009, मणिपुर केडर- एक्सीलेन्स इन पब्लिक पॉलिसी एण्ड गवर्नेन्स), श्री भुपेश चौधरी (2014, एजीएमयूटी केडर- एक्सीलेन्स इन फूड, वॉटर, एग्रीकल्चर एण्ड लिवलीहुड), मिस हरी चंदन दसारी (2010, तेलंगाना केडर- एक्सीलेन्स इन ईएसजी, एसडीजी एण्ड क्लाइमेट चेंज), श्री इकबाल सिंह चहल (1989, महाराष्ट्र केडर- एक्सीलेन्स इन क्राइसिस मैनेजमेन्ट), डॉ राकेश गुप्ता (1997 बैच, हरियाणा केडर- एक्सीलेन्स इन पब्लिक पॉलिसी एण्ड गवर्नेन्स), श्री संजीव कौशिक (1992, केरल केडर- एक्सीलेन्स इन बिज़नेस एण्ड फाइनैंस), श्री संतोष मिश्रा (2000, टीएन केडर- एक्सीलेन्स इन इनोवेशन एण्ड टेक्नोलॉजी) और श्री सुहास ललिनाकेरे यथिराज (2007, यूपी केडर- एक्सीलेन्स इन पब्लिक पॉलिसी एण्ड गवर्नेन्स)।
विभिन्न श्रेणियों में 10 दिग्गज प्रशासनिक अधिकारियों का विवरण स्पीकइन के त्रैमासिक अंक में दिया जाएगा। तीन माह की नामांकन एवं बहु-आयामी मूल्यांकन प्रक्रिया के बाद इन अधिकारियों का चुनाव होगा।
इस नई इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी के लॉन्च पर बात करते हुए दीपशिखा कुमार, संस्थापक एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, स्पीकइन ने कहा, ‘‘जहां एक ओर कॉर्पोरेट जगत में उपलब्धियों के सम्मानित करने के लिए चर्चाएं की जाती हैं, वहीं दूसरी ओर हम अपने प्रशासनिक एवं सार्वजनिक अधिकारियों की उपलब्धियों एवं प्रयासों की सराहना करने में पीछे छूट जाते हैं। ये अधिकारी अपने कार्यों से नेतृत्व एवं सकारात्मक प्रभाव की प्रेरक कहानियां पेश करते हैं, जिनकी सराहना और प्रशंसा करनी चाहिए। इसी के मद्देनज़र स्पीकइन ने 10 भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को सम्मानित करने के लिए नई त्रैमासिक श्रृंखला की शुरूआत की है।’’
अच्छा प्रशासन हमेशा से समाज की प्रगति का आधार रहा है, केन्द्र एवं राज्य स्तर पर हमारे आईएएस अधिकारी इस दृष्टि से उल्लेखनीय भूमिका निभाते हैं, खसतौर पर महामारी के दौरान उन्होंने उत्कृष्ट प्रयास किए हैं। बड़े पैमाने पर सार्वजनिक स्तर पर नीतिगत फैसलों के निर्माण, कार्यान्वयन एवं मूल्यांकन से लेकर मुख्य हितधारकों के साथ साझेदारी तक, हमारे अधिकारियों ने देश की तैयारी एवं प्रतिक्रिया प्रणाली को नए आयाम दिए हैं। ऐसे में उत्कृष्टता की इन प्रभावशाली कहानियों को रोशनी में लाना समय की मांग है।
‘‘जूरी सदस्यों में पूर्व अधिकारी शामिल थे, जिन्होंने नामांकन से लेकर चुनाव तक की पूरी प्रक्रिया 6 महीने में सम्पूर्ण की। मूल्यांकन पांच मानकों के आधार पर किया गया- इनोवेशन, उत्पन्न प्रभाव की सार्वजनिक जागरुकता, तकनीक का उपयोग करने की क्षमता, लोग एवं प्रक्रिया, कारोबारों एवं प्रणाली में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए साझेदारियों में प्रभाविता तथा एक्शन एवं लीडरशिप के माध्यम से बहादुरी एवं साहस का परिचय।’’ दीपशिखा ने बताया।
लॉन्च के दौरान पेश की गई 10 श्रेणियों में शामिल हैं- फूड, वॉटर, एग्रीकल्चर एण्ड लिवलीहुड, इनोवेशन एण्ड टेक्नोलॉजी, ईएसजी, एसडीजी एण्ड क्लाइमेट चेंज, पब्लिक पॉलिसी एण्ड गवर्नेन्स, क्राइसिस मैनेजमेन्ट, बिज़नेस एण्ड फाइनैंस, हैवी इंडस्ट्रीज़, ट्रांसपोर्ट एण्ड मोबिलिटी तथा लाईफटाईम अचीवमेन्ट फॉर करियर ऑफ एक्ज़ेम्पलरी इम्पैक्ट। टोम मिल्स के नेतृत्व में टू ओशीन्स स्टै्रटेजी ने इस पहल के लिए स्पीकइन के साथ साझेदारी की है, जिसके द्वारा खासतौर पर ईएसजी, जलवायु परिवर्तन और सार्वजनिक नीति एवं प्रशासन पर प्रभाव का मूल्यांकन किया जाएगा।
सर्वश्रेष्ठ लीडर ही इस मंच के साथ जुड़ सकें, इसे सुनिश्चित करने के लिए जूरी में दिग्गज विशेषज्ञों को शामिल किया गया है- डॉ मनीष कुमार (आईएएस एवं पूर्व एमडी और सीईओ, एनएसडीसी), श्री रिचर्ड रेखी (भारत में केपीएमजी के पूर्व सीईओ), श्री रमन सिद्धु (चेयरपर्सन और सीईओ, ईबीजी फेडरेशन), श्री पी के मिश्रा (पूर्व सचिव, डीओपीटी और पूर्व सचिव, स्टील), श्री टोम मिल्स (डायरेक्टर, टू ओशीन्स स्टै्रटेजी), श्री निलय वर्मा (सह-संस्थापक और सीईओ, प्राइमस पार्टनर्स) और श्रीममति दीपशिखा कुमार (संस्थापक एवं प्रबन्ध निदेशक, स्पीकइन)।
स्पीकइन साल के अंत में नई दिल्ली में सालाना पुरस्कार समारोह का आयोजन भी करेगा, जब साल भर त्रैमासिक अंकों में सम्मानित किए गए प्रशासनिक अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा। जूरी सदस्यों द्वारा चुने गए अधिकारियों को इस समारोह के दौरान विशेष सम्मान दिया जाएगा।


