- Dhvani Bhanushali Receives Warm Appreciation from Gajraj Rao for Papa Hero Tum Mere Track from Her Album ‘Feels’, Singer Reacts
- ईडीआईआई और सीएसआईआर-सीडीआरआई, लखनऊ ने संयुक्त रूप से टेक्नोलॉजी शोकेस एंड एडॉप्शन वर्कशॉप का आयोजन किया
- Varun Dhawan Turns Host for the First Time for IIFA 2027
- Vedang Raina Turns Indian Brand Ambassador for Tommy Hilfiger’s Fall Winter 2026 Watch Campaign
- Rajshri Productions & Himesh Reshammiya Melodies Spark the Season of Love by Unveiling a Heartwarming Motion Poster of the Upcoming Title Track of Yeh Prem Mol Liya, Fueling Excitement for the Grand Song Launch Taking Place Tomorrow
NBHC ने कृषि सेतु वेब ऐप के माध्यम से कृषि-उत्पादों की डिजिटल नीलामी/ ट्रेडिंग के क्षेत्र में क़दम रखा
खेती और डिजिटलीकरण की ताकत के जरिए किसानों, व्यापारियों और कृषि-उत्पादों की प्रोसेसिंग करने वालों के फायदे के लिए बड़ी आसानी से वास्तविक मूल्य-निर्धारण के साथ वस्तुओं को खरीदने या बेचने की सुविधा प्रदान करता है
मुंबई, 5 अगस्त, 2021: नेशनल बल्क हैंडलिंग कॉरपोरेशन (NBHC) ने आज फसल कटाई के बाद कृषि मूल्य-श्रृंखला में एक ही स्थान पर सभी प्रकार के समाधान उपलब्ध कराने वाले अपने इलेक्ट्रॉनिक एप्लिकेशन, ‘कृषि सेतु’ के लॉन्च की घोषणा की। यह एप्लिकेशन शुरू से अंत तक डिजीटल प्रक्रियाओं के माध्यम से ट्रेडिंग को पूरा करने में उपयोगकर्ताओं को सहज अनुभव प्रदान करता है, तथा परिचालन संबंधी परेशानियों को कम करता है। NBHC ने कृषि वस्तुओं के लिए इस अत्याधुनिक ई-मार्केटप्लेस को विकसित किया है, जो डिजिटल माध्यमों से सभी प्रकार की नीलामियों एवं व्यापार की सुविधा उपलब्ध कराता है और यह टेक्नोलॉजी पर आधारित इनोवेशन की विरासत को आगे बढ़ाने के हमारे संकल्प का परिणाम है।
कृषक समुदाय और किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) को सशक्त बनाने के मिशन के साथ, ‘कृषि सेतु’ एप्लीकेशन कृषि-वस्तुओं की नीलामी/व्यापार में दक्षता निर्माण के लिए ज्ञान-आधारित सेवाएं प्रदान करने के प्रति समर्पित है, और दूर-दराज के इलाकों से भी इस सेवा का लाभ उठाया जा सकता है। यह इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों से देश भर के खरीदारों और विक्रेताओं को सीधे जोड़ता है, और किसी प्रकार की मध्यस्थता के बिना परेशानी-मुक्त तरीके से लेन-देन की सुविधा प्रदान करता है। इसके अलावा, कृषि सेतु बाजार से अपनी संबद्धता का उपयोग करके, तथा बाजार के सभी भागीदारों, जैसे कि किसानों, FPOs, सरकारी एजेंसियों, कॉरपोरेट्स, व्यापारियों और कृषि-उत्पादों की प्रोसेसिंग करने वालों को एकजुट करके पूरी पारदर्शिता के साथ मूल्य-निर्धारण प्रणाली को कारगर बनाता है।
इस मौके पर श्री रमेश दोराईस्वामी, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, NBHC ने कहा, “देश की लगभग 50% आबादी तक इंटरनेट की पहुंच और 79% आबादी के पास मोबाइल कनेक्शन की उपलब्धता को देखते हुए, सुगमता और गतिशीलता के इस नए डिजिटल युग में कृषि वस्तुओं में व्यापार एक लंबी छलांग लगाने के लिए तैयार है। इनोवेशन पर विशेष ध्यान देने वाली कंपनी के रूप में, NBHC कृषि सेतु को कृषि-वस्तुओं के लिए अमेज़न जैसे ई-मार्केट प्लेटफॉर्म की तरह बनाना चाहता है। NBHC किसानों और FPOs के जीवन को और बेहतर बनाना चाहता है, जिसके लिए उन्हें बाजार तक पहुंच, पारदर्शिता और फसल तैयार होने के बाद मूल्य-वर्धित सेवाएं प्रदान करके अपने उत्पादों के विपणन के बारे में सोच-समझकर निर्णय लेने में सक्षम बनाता है।”
श्री दीपक कुमार सिंह, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट एवं बिजनेस हेड, NBHC ने कहा, “कृषि सेतु लगातार बेहतर होने वाली अपनी सुविधाओं के जरिए कृषि मूल्य-श्रृंखला में बदलाव लाने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो खेती की प्रक्रिया, ऑटोमेशन और डिजिटलीकरण को एकजुट करती है। यह प्लेटफॉर्म डिजिटल फाइनेंसिंग के विकल्प के साथ-साथ बेहद कारगर प्रक्रिया के आधार पर जोखिम का मूल्यांकन करने और उसे न्यूनतम करने के लिए जरूरतों के अनुरूप समाधान प्रदान करता है। कृषि सेतु के माध्यम से, हम टेक्नोलॉजी की मदद से कारोबार के संचालन की अपनी क्षमता का लाभ उठाकर, किसी प्रकार की मध्यस्थता के बगैर किसानों से ग्राहकों तक अपनी फार्म गेट खरीद सेवाओं का विस्तार कर रहे हैं। हम उचित मूल्य-निर्धारण, पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं करने जैसी विशेषताओं के साथ किसानों को बेहद आकर्षक सौदे उपलब्ध कराते हुए उन्हें सशक्त बनाने के प्रति समर्पित हैं।”
‘कृषि सेतु’ NBHC की पूरे देश में मौजूदगी, उद्योग जगत की गहन जानकारी और टेक्नोलॉजी की मदद से कारोबार के संचालन की क्षमता का लाभ उठाकर, विभिन्न स्थानों पर खाद्यान्न, दालों, अनाज, तिलहन और मसालों सहित कृषि-वस्तुओं की एक विस्तृत श्रृंखला के लिए सेवाएं उपलब्ध कराता है। बड़े पैमाने पर बदलाव लाने वाला यह प्लेटफॉर्म गूगल प्ले स्टोर, क्यूआर कोड स्कैनिंग और वेबसाइट के जरिए उपलब्ध है।


