- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
गुडवर्कर ने अमित जैन को अपना चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर नियुक्त किया
बेंगलुरु, 23 अगस्त, 2021- लेम्मट्री ग्रुप, प्रसिद्ध अभिनेता, सोनू सूद तथा स्कूलनेट के समर्थन से भारत में ब्लू/ग्रे कॉलर वर्कर्स की मदद करने और करियर में तरक़्क़ी के अवसरों के जरिए उनकी ज़िंदगी बदलने के लक्ष्य पर काम करने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म, गुडवर्कर ने अमित जैन को सीईओ नियुक्त करते हुए अपने वरिष्ठ नेतृत्व को मज़बूत किया है।
दो दशक से ज्यादा समय के अपने करियर में, श्री अमित ने विभिन्न उद्योगों में अलग-अलग विशेषज्ञता वाले कर्मचारियों की बड़ी टीमों की कमान संभाली है। उन्हें टेक्नोलॉजी के क्षेत्र से काफी लगाव है और वे मानते हैं कि डिजिटल प्लेटफॉर्मों में लोगों की ज़िंदगी बदलने की क्षमता है। वह एक बिजनेस लीडर हैं, और उन्हें इस बात की गहरी समझ है कि बिजनेस को कैसे खड़ा किया जाए और किस तरह इसे लंबे समय तक कायम रहने योग्य बनाया जाए। इससे पहले के अपने कार्यकाल में, श्री अमित ने क्विकर में काम करते हुए, ‘क्विकर जॉब्स’ को शुरू से तैयार करने और इसे एक लाभदायक कारोबार में बदलने में बेहद अहम भूमिका निभाई थी। कंपनी में बहोत जरुरी विभागों पर अपना पूरा ध्यान लगाने के साथ-साथ वह मानव संसाधन (HR) गतिविधियों के नेतृत्व की जिम्मेदारी भी संभाल रहे थे।
लेम्माट्री के ग्रुप सीईओ, ग्लेन गोर ने कहा, “हमारे लिए एक ऐसे सीईओ की तलाश करना बेहद महत्वपूर्ण था, जिनकी सोच गुडवर्कर के विजन से मेल खाती हो, साथ ही गुडवर्कर के इस फैसले का ब्लू/ग्रे कॉलर वर्कर्स पर अच्छा प्रभाव पड़े। अपनी इस खोज में हम किसी तरह की जल्दबाज़ी या कोई समझौता नहीं करने वाले थे।
हम यह सुनिश्चित करना चाहते थे कि कंपनी की कमान संभालने वाला व्यक्ति न केवल बेहतर नतीजों पर विशेष ध्यान देता हो, बल्कि वह पूरे भारत में लाखों युवाओं के ‘जीवन को बदलने’ के हमारे बुनियादी उद्देश्य से भी जुड़ा हो। अमित को उद्योग जगत की गहरी समझ है और उन्हें हमारे उद्देश्य पर पूरा विश्वास है, और इसी वजह से वे इस भूमिका के लिए एकदम सही विकल्प हैं। उनके दमदार नेतृत्व कौशल और सहानुभूतिपूर्ण रवैये को देखते हुए हमें पूरा यकीन है कि, उनके विचारों एवं रणनीतियों से गुडवर्कर का बड़ी तेजी से विकास होगा।”
अपनी नियुक्ति पर, श्री अमित जैन, सीईओ, गुडवर्कर, ने कहा, “ब्लू/ग्रे कॉलर जॉब के क्षेत्र में भारत के युवाओं के लिए सभी तरह की सेवाएं प्रदान करने वाला डिजिटल लाइफ पार्टनर बनना ही गुडवर्कर का उद्देश्य है, जो प्रेरणादायक होने के साथ-साथ महत्वाकांक्षी भी है। इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए लगातार निवेश करने और काम को पूरा करने की जबरदस्त क्षमता के साथ चौतरफा प्रयास की जरूरत है; मेरा मानना है कि एक शानदार पार्टनर इकोसिस्टम, हमारे द्वारा एकजुट की गई टीम और एफिनिडी ग्रुप के मज़बूत समर्थन के साथ हम इस कसौटी पर खरा उतरने में कामयाब होंगे।”
श्री अमित जैन ने प्रौद्योगिकी संस्थान (बनारस हिंदू विश्वविद्यालय), वाराणसी से ग्रेजुएशन किया है, तथा XLRI, जमशेदपुर से सेल्स एवं मार्केटिंग में PGDBM किया है।


