- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
अभिनेता मनोज बाजपेयी ने केआरके के खिलाफ इंदौर जिला/हाई कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज किया
गौरतलब है कि कमाल राशिद खान उर्फ़ केआरके ने पिछले दिनों अभिनेता मनोज बाजपेयी के खिलाफ कई अपमानजनक ट्वीट्स किए थे।
इंदौर। अपने विवादित बयानों के कारण हमेशा सुर्ख़ियों में रहने वाले अभिनेता कमाल राशिद खान उर्फ़ केआरके के खिलाफ अभिनेता मनोज बाजपेयी ने इंदौर जिला/हाई कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दर्ज किया। पिछले दिनों केआरके ने मनोज बाजपेयी के खिलाफ कई अपमानजनक ट्वीट्स करके उनकी छवि को धूमिल करने के प्रयास किया था।
मंगलवार को मनोज बाजपेयी ने इंदौर आकर अधिवक्ता श्री परेश जोशी के जरिए केआरके के खिलाफ मानहानि का प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले के बारे में अधिवक्ता जोशी ने कहा कि पहले भी केआरके कई सुपर स्टार्स के खिलाफ अपमानजनक बयान देते रहे हैं। जब केआरके ने ट्विटर पर मनोज जी के खिलाफ लिखना शुरू किया तो इससे व्यथित होकर उन्होंने मानहानि का केस दर्ज करने का फैसला लिया। मंगलवार को उन्होंने इंदौर आकर माननीय न्यायाधीश के समक्ष कथन अंकित करवाए।


