- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
डिज़्नी+ हॉटस्टार के हाल ही में रिलीज हुए टाईटल द एंपायर की कलाकार, दृष्टि धामी ने कहा कि वो बच्चों की किताबों से शुरू करके खुद में पढ़ने की आदत का विकास कर रही हैं
मिताक्षरा कुमार द्वारा निर्देशित एवं भवानी अय्यर की कहानी की रूपांतरण, द एंपायर डिज़्नी+ हॉटस्टार के सभी नए व मौजूदा उपभोक्ताओं के लिए स्ट्रीम हो रही है
एलेक्स रदरफोर्ड द्वारा लिखित एंपायर ऑफ द मोगुलःरेडर्स फ्रॉम द नॉर्थ के पन्नों से निकली यह कहानी एक युवा राजा की है, जिसके सामने असंभव चुनौतियां खड़ी हो जाती हैं। विध्वंसक सेना एवं निर्दयी शत्रु उसकी नियति, सिंहासन एवं जीवन को खतरे में डाल देते हैं। भारत के सबसे बड़े वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स में से एक, डिज़्नी+ हॉटस्टार ने एम्मे एंटरटेनमेंट के बेहतरीन फिल्मनिर्माता निखिल अडवाणी के साथ गठबंधन किया है, जिसके तहत यह भारत में निर्मित अब तक का सबसे बड़ा शो, द एंपायर प्रस्तुत कर रहा है, जो एक योद्धा के राजा बनने की काल्पनिक कहानी दिखाता है। भारत की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा, भव्य विज़्युअल्स एवं दिलचस्प कहानी का बेजोड़ समावेश करने वाली यह बहुप्रतीक्षित सीरीज़ हॉटस्टार स्पेशल्स प्रेज़ेंट्स द एंपायर डिज़्नी+ हॉटस्टार के सदस्यों के लिए स्ट्रीम हो रही
शो करने के बाद किस प्रकार किताबें पढ़ने का शौक हो गया है, इस बारे में अभिनेत्री, दृष्टि धामी ने कहा, ‘‘मैंने अपने किरदार, शो, या किताब के बारे में कभी नहीं पढ़ा। मेरे डिक्शन टीचर ने मुझे यह पढ़कर बताया। मैं बहुत ज्यादा नहीं पढ़ती हूँ। लेकिन अब मैं पढ़ने की कोशिश कर रही हूँ। अभी मैंने बच्चों की किताबें पढ़ना शुरू किया है क्योंकि मुझे लगता है कि मुझमें पढ़ने की आदत होनी चाहिए। मुझे सेट पर अन्य लोगों की बातें सुनकर चीजों का पता चलता था। लेकिन मैंने उसके बारे में कभी नहीं पढ़ा। मैं केवल अपनी पंक्तियां अच्छी पढ़ती हूँ।’’
मोनिशाअडवाणी एवं मधु भोजवानी (एम्मे एंटरटेनमेंट) द्वारा निर्मित तथा मिताक्षरा कुमार द्वारा निर्देशित हॉटस्टार स्पेशल्स प्रेज़ेंट्स द एंपायर डिज़्नी+ हॉटस्टार के सभी सदस्यों के लिए स्ट्रीम हो रही है
द एंपायर की कहानी डिज़्नी+ हॉटस्टार के सभी नए व मौजूदा उपभोक्ताओं के लिए स्ट्रीम हो रही है!


