- एचएमआर म्यूज़िक रिकॉर्ड्स ने षड्यंत्र का किया भव्य प्रीमियर, एंकर करते नज़र आएंगे अभिनेता पुनीत इस्सर
- राघव जुयाल के पहले से फैन थे नानी, ‘द पैराडाइज’ में कास्टिंग सुनते ही बोले “परफेक्ट!”
- गणेशोत्सव पर सजी सुरों की शानदार महफ़िल, ‘द गोल्डन बीट्स’ में गूंजे आशा भोंसले के सदाबहार नगमे
- CARE CHL Hospitals Launches ‘Pranaam’ in Indore to Strengthen Elder-Friendly Healthcare
- बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं होंगी आसान, केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स ने इंदौर में शुरू किया ‘प्रणाम’
तापसी पन्नू अभिनीत साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘ब्लर’ की शूटिंग हुई पूरी!
ज़ी स्टूडियोज, इकोलोन प्रोडक्शंस और तापसी की आउटसाइडर फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 2022 में रिलीज़ होने वाली है।
इस बात से कोई इंकार नहीं किया जा सकता है कि तापसी पन्नू भारत की बेहतरीन प्रतिभाओं में से एक हैं और अपने प्रोडक्शन बैनर आउटसाइडर फिल्म्स के तहत पहली फिल्म ‘ब्लर’ के साथ दर्शकों को एक और रोमांचक अनुभव देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
अजय बहल द्वारा निर्देशित और तापसी व गुलशन देवैया अभिनीत, पवन सोनी और अजय बहल द्वारा लिखित मनोवैज्ञानिक थ्रिलर दर्शकों को अपरिहार्य परिस्थितियों में फसी एक लड़की की कहानी और उसके बाद आने वाले रोमांच और नाटक से रूबरू करवाती है।
खूबसूरत नैनीताल में बड़े पैमाने पर फिल्माई गयी इस फ़िल्म की टीम की खुशी सातवें आसमान पर है क्योंकि उन्होंने हाल ही में छोटे शहर में ब्लर का चुनौतीपूर्ण शेड्यूल पूरा कर लिया है।
नैनीताल में फिल्मांकन के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए निर्देशक अजय बहल कहते हैं, “नैनीताल झील, माल रोड और अन्य पर्यटन स्थलों जैसे वास्तविक स्थानों पर शूटिंग करना विशेष रूप से भीड़भाड़ के साथ मुश्किल हो सकता है। हम देर रात से ले कर सुबह तड़के तक शूटिंग करते थे। लेकिन यह हम सभी के लिए पूरी तरह से संतुष्टिदायक अनुभव था। नैनीताल ने फिल्म में सुंदरता और रहस्य को समान रूप से जोड़ा है।”
पवन सोनी और अजय बहल द्वारा लिखित, ज़ी स्टूडियोज, तापसी पन्नू की आउटसाइडर फिल्म्स और इकोलोन प्रोडक्शंस की ‘ब्लर’ एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर है जो आपके रौंगटे खड़े कर देगी। फिल्म 2022 में रिलीज़ की जाएगी।


