- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
9 अक्टूबर से, सोनी सब शोज के फ्रेश एपिसोड्स अब आएंगे हफ्ते में 6 दिन
राखी सावंत और केतन सिंह की जोशीली जोड़ी इसकी शुरूआत 9 अक्टूबर को शाम 7.30 बजे से रात 11 बजे तक महासंगम शनिवार से करेगी, केवल सोनी सब पर
सोनी सब खुशियाँ फैलाने के अपने वादे में नई जान डालते हुए एक लंबी छलांग लगाने जा रहा है। यह चैनल अब अपने सभी शोज के नये एपिसोड्स सप्ताेह में 6 दिन प्रसारित करेगा। जी हाँ! फैंस अब 9 अक्टूौबर से अपने सभी पसंदीदा शोज को सोमवार से शनिवार देख सकते हैं। सोनी सब का हल्केर-फुल्केज अंदाज वाला कंटेन्टस और अनोखे किरदार दर्शकों का दिल छूते रहेंगे। और अब शोज के हफ्ते में 6 दिन प्रसारित होने से खुशियाँ भी बढ़ जाएंगी।
हफ्ते में 6 दिन की प्रोग्रामिंग शुरू करने के लिये सोनी सब ने एक खास महासंगम शनिवार के लिये राखी सावंत और केतन सिंह की जोश और एनर्जी से भरी जोड़ी को लिया है। फैंस को बहुत ही रोमांचक अनुभव मिलने वाला है, क्योंसकि राखी और केतन दो सबसे मशहूर चोरों ‘’बेगम और बादशाह’’ की भूमिका में दिखाई देंगे। इन चोरों ने 21 राज्योंक में लूट मचाई है और अब भी भाग रहे हैं। उनका असली नाम और चेहरा कोई नहीं जानता है,क्यों कि उन्हों ने लोगों को अपना हुलिया बदलकर ठगा है। पुलिस के पास सुराग के नाम पर केवल उनका छद्मवेश और खास बेगम बादशाह कार्ड है। यह दोनों 9 अक्टूसबर को स्पेाशल महासंगम शनिवार को शाम 7.30 बजे से रात 11 बजे तक सोनी सब के सभी शोज में दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
सोनी सब के साथ अपने एक दिन के इस धमाके पर राखी सावंत ने कहा, ‘’सोनी सब लोगों की जिन्दंगी में खुशियाँ लाने में महत्वकपूर्ण भूमिका निभाता है और इसमें उसका साथ देने पर मैं बहुत उत्साजहित हूँ। अपने सभी शोज को छह दिन प्रसारित करने का सोनी सब का फैसला खुशी देने वाला है, क्यों कि मेरा मानना है कि मनोरंजन पर कभी पूर्णविराम नहीं लगना चाहिये। महासंगम शनिवार के लिये, केतन और मैं इस चैनल के शोज की स्टोररीलाइंस में रोमांचक ट्विस्ट्सग और टर्न्सग लेकर आएंगे और दर्शकों को बांधकर रखेंगे। मैं आपको आश्वोस्ती कर सकती हूँ कि दर्शक सिहरन, रोमांच और दमदार परफॉर्मेंसेस के इस मेल को पसंद करेंगे, जो इस शनिवार उनके दरवाजे खटखटाएगा, क्योंसकि जहाँ राखी सावंत होती है, वहाँ एंटरटेनमेंट कभी नहीं रुकता!’’
‘वागले की दुनिया’ में राजेश की भूमिका निभा रहे सुमीत राघवन ने कहा, ‘’मेरा मानना है कि यह सोनी सब की एक बेहतरीन पहल है, क्योंकि इसके द्वारा उसने अपने वफादार दर्शकों के लिविंग रूम के लिये मनोरंजन का एक दिन बढ़ा दिया है। प्रशंसकों ने हमें बहुत प्याार दिया है और उनकी निरंतर सराहना से चैनल उनकी रोजाना की जिन्देगी में मनोरंजन का एक दिन बढ़ाने के लिये प्रेरित हुआ है। दर्शकों को आराम से बैठकर कंटेन्टल के उस बेहतरीन लाइन-अप का मजा लेना चाहिये, जो हमारे पास उनके लिये है और देखना चाहिये कि आगे क्याक होगा।‘’
‘शुभ लाभ- आपके घर में’ सविता का किरदार अदा कर रही गीतांजलि टिकेकर ने कहा, ‘’महासंगम शनिवार कई मौके और गुथी हुई कहानियाँ लेकर आएगा। राखी और केतन के आने से शोज के एपिसोड्स पहेलियों और रहस्योंि से भर जाएंगे, क्योंुकि वह दोनों एक खास काम में लगे हैं। मेरा मानना है कि अब हफ्ते में छह दिन दर्शकों से मिलना एक सौगात की तरह है और मैं गर्व से कह सकती हूँ कि हम दर्शकों की खुशियों के एम्बेहसेडर हैं। तो देखते रहिये और 9 अक्टूबर से शुरू हो रहे रोमांच का मजा लीजिये!’’


