- Netizens hail Varun Dhawan’s acting in Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai call it a ‘Paisa Vasool Entertainer'
- June Calls for a Laugh: The Best Comedy Titles to Stream on Netflix
- एका मोबिलिटी ने पुणे प्लांट से 1,000वें एससीवी को हरी झंडी दिखाई
- मोटोरोला ने लॉन्च किया edge 70 pro+, जो 2026 का सबसे स्टाइलिश फ्लैगशिप किलर स्मार्टफोन है
- जावेद जाफरी ने सरोज खान को दिया श्रेय, कहा उन्होंने सिखाया कि डांस में एक्सप्रेशन कितनी अहम है
जारी है विकास और अऩुशासन की यात्रा
वित्त वर्ष 22 की दूसरी तिमाही के मुख्य आंकड़ें
· सालाना आधार पर वॉल्यूम 6.2% की बढ़ोतरी के साथ 5.1 मिलियन टन पहुंचा
· कटक, ओडिशा के पास 2.25 मिलियन टन की सीमेंट क्षमता (लाइन 2) का व्यावसायीकरण
· कुल सीमेंट क्षमता बढ़कर 33MnTPA हुई
· महाराष्ट्र (तत्कालीन मुरली इंडस्ट्रीज) में 3 मिलियन टन संयंत्र का ट्रायल रन उत्पादन शुरू
· 4 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की घोषणा
· शुद्ध रूप से ॠण मुक्त कंपनी बनने में सफल, शुद्ध ऋण/ईबीआईटीडीए (एबिटा) (0.48x)
प्रमुख सीमेंट उत्पादक कंपनी डालमिया भारत लिमिटेड (BSE: 542216, NSE: DALBHARAT), ने 30 सितंबर, 2021 को समाप्त तिमाही के लिए अपने समेकित वित्तीय नतीजों की घोषणा की।
1. 30 सितंबर 2021 को समाप्त तिमाही और छमाही के प्रमुख आंकड़ें
| (आंकड़ें करोड़ रुपये में) | ||||
| विवरण (करोड़ रुपये में) | दूसरी तिमाही, वित्त वर्ष 22 | दूसरी तिमाही, वित्त वर्ष 21 | पहली छमाही, वित्त वर्ष 22 | पहली छमाही वित्त वर्ष 21 |
| बिक्री वॉल्यूम (MnT) | 5.1 | 4.8 | 10.0 | 8.5 |
| परिचालन आय | 2,577 | 2,313 | 5,164 | 4,214 |
| एबिटा/ईबीआईटीडीए | 621 | 698 | 1,334 | 1,313 |
| कर पूर्व लाभ | 307 | 367 | 693 | 666 |
| कर पश्चात लाभ | 214 | 231 | 502 | 422 |
| कर पश्चात लाभ मार्जिन (%) | 8.3% | 10.0% | 9.7% | 10.0% |
| (प्रति शेयर आय) (रुपये में) | 10.90 | 12.24 | 23.03 | 22.27 |
| एबिटा के मुकाबले शुद्ध ॠण (X) | (0.48) | 0.87 | (0.48) | 0.87 |
नतीजों पर टिप्पणी करते हुए डालमिया भारत लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पुनीत डालमिया ने कहा, “हम तिमाही के दौरान अपने प्रदर्शन से खुश हैं। सभी क्षेत्रों में लागत से संबंधित अप्रत्याशित बाधाओं के बावजूद, संचालन क्षमता और निष्पादन पर ध्यान केंद्रित किए जाने के कारण हमें अपनी लागतों को नियंत्रित करने और उद्योग अग्रणी प्रदर्शन को डिलीवर करने में सफल रहे हैं। भारत की अर्थव्यवस्था पिछले साल के निचले स्तर से लगातार बढ़ रही है, हम उम्मीद करते हैं कि इस क्षेत्र के लिए मांग और मूल्य निर्धारण के माहौल में बचे हुए वर्ष के दौरान सुधार होगा।’’ उन्होंने कहा, “हमने अपनी तात्कालिक प्राथमिकताओं पर काफी प्रगति की है, जिसमें हमारी क्षमता का विस्तार, संगठनात्मक परिवर्तन को बढ़ावा देना, हमारे ब्रांड को सुदृढ़ करना और हमारे कॉरपोरेट प्रशासन ढांचे को फिर से परिभाषित करना शामिल है। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए हम सतत और लाभदायक विकास को चलाने और अपने हितधारकों के लिए शीर्ष-स्तरीय रिटर्न उत्पन्न करने के लिए अपनी गति को और मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।”
डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ महेंद्र सिंघी ने कहा, “हम मौसमी रूप से कमजोर तिमाही में उच्च वॉल्यूम को लेकर उत्साहित हैं। हमारे इनबिल्ट परिचालन लचीलेपन के साथ-साथ हमारे लोगों के निरंतर प्रयास और दूरदर्शिता ने हमें इनपुट लागत के साथ मुद्रास्फीति प्रभाव को कम करने में मदद की है। उन्होंने यह भी कहा, “हमने कटक, ओडिशा के पास अपने सीमेंट संयंत्र की लाइन 2 का व्यवसायीकरण किया है और साथ ही महाराष्ट्र में हमारे मुरली संयंत्र में ट्रायल रन उत्पादन शुरू किया है। एक बड़े क्षमता आधार, एक सक्रिय प्रबंधन टीम और मजबूत संचालन के साथ, हम एक बार फिर से बचे हुए वर्ष के लिए भी उद्योग अग्रणी प्रदर्शन को डिलीवर करने के लिए आश्वस्त हैं।”
2. अपने पूंजी आवंटन ढांचे के अनुरूप, कंपनी ने 4 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम लाभांश की घोषणा की है।
3. इसके अलावा, विशुद्ध रूप से सीमेंट कंपनी बनने के दृष्टिकोण के साथ, डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड के बोर्ड ने कंपनी के कंस्ट्रक्शन एवं बिल्डिंग मैटेरियल्स (हिप्पो स्टोर्स) के लिए मास्टर होलसेलर बिजनस को बिक्री में आई गिरावट के आधार पर हिप्पोस्टोर्स टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड को बेचे जाने की मंजूरी दी है, जोकि प्रोमोटर ग्रुप की कंपनी है।
4. हाल ही में आयोजित एजीएम के दौरान, कंपनी को वाकर चंडिओक एंड कंपनी एलएलपी, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (ग्रांट थॉर्नटन की एक सदस्य फर्म) को अपने वैधानिक लेखा परीक्षकों के रूप में नियुक्त करने की मंजूरी मिली है।
मुख्य मान्यताएं
· डालमिया सीमेंट GRIHA से हरित मान्यता प्राप्त करने वाला भारत का पहला सीमेंट निर्माता बन गया है। GRIHA, भारत में हरित भवनों के लिए राष्ट्रीय रेटिंग प्रणाली है, जिसे जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए संयुक्त रूप से द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (TERI) और नवीन और अक्षय ऊर्जा मंत्रालय (MNRE) द्वारा स्थापित किया गया था।
· डालमिया सीमेंट फर्स्ट मूवर्स गठबंधन में शामिल हो गया है, जिसे ग्लासगो, स्कॉटलैंड में COP26 जलवायु शिखर सम्मेलन में लॉन्च किया जाना है। भारी उद्योग के क्षेत्र में उभरती अर्थव्यवस्थाओं में काम करने वाली यह पहली कंपनी है, जो एफएमसी में संस्थापक सदस्य के रूप में शामिल हुई है।
· डालमिया सीमेंट (भारत) लिमिटेड का प्रतिनिधित्व कंपनी के एमडी और सीईओ श्री महेंद्र सिंघी ने किया और टेड द्वारा स्कॉटलैंड मेंआयोजित जलवायु सम्मेलन में पहली बार व्यक्तिगत रूप से एक सत्र दिया।
· डालमिया भारत फाउंडेशन को ईटी एज द्वारा आयोजित ईटी एसडीजी शिखर सम्मेलन में लीडर ऑफ सस्टेनेबल चेंज के रूप में सम्मानित किया गया।
· डालमियापुरम, अरियालुर, केसीडब्ल्यू, जीसीडब्ल्यू, बेलगाम संयंत्रों को सीआईआई द्वारा ऊर्जा प्रबंधन में उत्कृष्टता के लिए 22वें नैशनल अवार्ड फॉर एक्सिलेंस इन एनर्जी मैनेजमेंट में नैशनल एनर्जी लीडर के रूप में सम्मानित किया गया।
· GCW प्लांट को ग्रीनटेक द्वारा ग्रीनटेक इफेक्टिव कल्चर अवार्ड में सुरक्षित कार्यस्थल बनाने की दिशा में उसके प्रयासों के लिए मान्यता दी गई।


