- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
दोस्त चिढ़ाते और हंसते थे तो दुकान से चोरी कर लिए मोबाइल
इन्दौर,. मोबाइल दुकान का ताला काटकर नकबजनी करने वाले आरोपी, को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. उसके पास एंड्राईड स्मार्ट फोन ना होने पर दोस्त चिढ़ाते थे, इसलिये दुकान का ताला काटकर मोबाइलचोरी कर लिये थे. आरोपी के कब्जे से 8 स्मार्ट फोन तथा मोबाईल की एक्सेसरीज सहित लाखों रुपये का मश्रुका बरामद.
क्राईम ब्रांच की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली थी कि एक लड़का लक्की निवासी कुशवाह नगर इन्दौर रोज बदल-बदल कर रेडमी एवं सेमसंग कंपनी के नये बड़े बड़े स्मार्ट फोन चला रहा है जबकि पहले उसके पास की-पैड वाला फोन तक नहीं था. लक्की की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये लक्की पिता सोबरन सिंह (19) निवासी कुशवाह नगर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर, उसके कब्जे से बरामद रेडमी कंपनी के मोबाईल के संबंध मे पूछताछ करने पर वह गोल मोल जवाब देने लगा.
सखती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि, उसने मई के आखिरी सप्ताह में ओशो इंटरप्राईजेस नाम की दुकान मे ताला तोडकर करीब 8 स्मार्ट एंड्राईड फोन एवं एक्सेसरीज चोरी किये थे. पुलिस टीम द्वारा मोबाईल के आईएमईआई नंबर का मिलान करने पर उक्त मोबाईल नंबर का आईएमईआई दुकान से चोरी गये मोबाईलों के ही होना पाये गये. आरोपी के कब्जे से एक मोबाईल फोन मौके से ही बरामद किया गया शेष चोरी के अन्य 7 स्मार्ट फोन के बारे में पूछताछ करने पर वह मोबाईल फोन अपने घर पर छुपाना बताया।
बाद में क्राईम ब्रांच की टीमद्वारा थाना बाणगंगा पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये आरोपी लक्की के घर से रेडमी तथा सेमसंग कंपनी के कुल 08 स्मार्ट फोन तथा मोबाईल की एक्सेसरीज सहित लाखों रूपये का मश्रुका जप्त कर लिया. आरोपी लक्की ने वारदात को अंजाम दिया जाना कबूल किया जिसे पुलिस टीम द्वारा विधिवत् गिरफ्तार किया गया है.
दोस्तों के सामने करता था दिखाा
आरोपी लक्की ने पूछताछ में बताया कि वह कक्षा आठवीं तक पढ़ा है तथा वर्तमान मे होटल मे खाना बनाने तथा सफाई का काम करता है तथा उसके पिता कपडे सिलने का काम करते हैं. आरोपी के सभी दोस्त स्मार्ट एंड्राईड मोबाईल फोन चलाते थे तथा उसे चिढ़ाते थे एवं हंसते थे. मई माह मे उसके घर के पास स्थित ओशो इंटरप्राईजेस नाम की दुकान पर वह मोबाईल देखने गया उसे वहां डिस्पले यूनिट मे रखे मोबाईल फोन पसंद आ गये फिर उसने एक हफ्ते बाद उसी दुकान में सुबह चार बजे शटर मे लगे ताले को आरी से काट कर दुकान में घुसकर वहां रखे फोन व एक्सेसरीज चोरी कर लिये. बाद आरोपी लक्की रोज अपनेदोस्तों के सामने बदल बदल कर स्मार्ट फोन ले जाया करता था तथा दोस्तों के सामने दिखावा करता था. आरोपी के कब्जे से रेडमी व सेमसंग कंपनी के कुल 8 मोबाईल जप्त किये गये है. आरोपी से अन्य घटनाओं के संबंध मे भी पूछताछ की जा रही है.


