- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
निगम का नवाचार, ब़डा गणपति से कृष्णपुरा ब्रिज तक दुकानों के एक जैसे होंगे सान बोर्ड
व्यापारियों ने दिखाया सकारात्मक रुख
इंदौर. निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने बडा गणपति से कृष्णपुरा पुल तक विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारी एसोसिएशन प्रतिनिधियों के साथ स्मार्ट सिटी आफिस नेहरू पार्क में बैठक ली गई. बैठक में स्मार्ट सिटी सीईओ ऋषभ गुप्ता, अधीक्षण यंत्री डीआर लोधी, सहायक यंत्री हर्षित तिवारी, कंसलटेंट, व्यापारी एसोसिएशन के प्रतिनिधि व अन्य उपस्थित थे.
आयुक्त ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से बड़ा गणपति से कृष्णपुरा पुल तक विभिन्न क्षेत्रों के व्यापारी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों को बड़ा गणपति से कृष्णपुरा पुल तक जो निगम द्वारा रोड चौड़ीकरण कार्य के साथ ही सौंदर्यीकरण व उक्त रोड हेरिटेज वॉक के अंतर्गत होने से पूरे रोड के एक समान डिजाइन में दुकानों के साइन बोर्ड लगाने के संबंध में बैठक की गई. बैठक में बताया कि बोर्ड की डिजाईन, बेकग्राउण्ड, कलर आदि एक समान होगा. निगम के नवाचार की जानकारी दी जाने पर व्यापारी एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने सकारात्मक रूख दिखाया तथा जो परिवर्तन किया जा सकता है उसके संबंध में अपने सुझाव भी दिये गये.
आयुक्त सुश्री पाल ने बताया कि बडा गणपति से कृष्णपुरा पुल तक स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत रोड चौडीकरण का कार्य किया जा रहा है, उक्त एमजी रोड को हेरिटेज थीम पर बनाने के लिये उक्त रोड पर जो दुकाने है उनका कलर, पैनल, साईन बोड, विद्युत पोल भी एक समान ही किया जाएगा. उन्होने कहा कि उक्त मार्ग को हेरिटेज थीम पर बनाने पर यहां से गुजरने वालो नागरिको को फिल आएगा कि वह हेरिटेज क्षेत्र में प्रवेश कर रहे है.
जनभागीदारी से संवारेंगे रूट
आयुक्त प्रतिभा पाल ने कहा कि नागरिकों व व्यापारियों ने यह साबित किया है कि जनभागीदारी से शहर का विकास किया जा सकता है. कृष्णपुरा पुल से बड़ा गणपति तक जनभागीदारी से इस रूट को संवारेंगे. उन्होंने जनभागीदारी का बड़ा उदाहरण देते हुए बताया कि बडा गणपति से कृष्णपुरा पुल तक रोड चौडीकरण में बाधको क्षेत्रीय नागरिको व व्यापारियों ने स्वंय आगे आकर हटाना प्रारंभ किया था इसके साथ ही एमजी रोड के क्षेत्रीय व्यापारियों द्वारा ने आगे आकर रोड चौडीकरण व सौन्दर्यीकरण कार्य में अपने सुझाव भी प्रस्तुत किये है. इसके साथ ही व्यापारियों की ओर से यह सुझाव भी आया कि चुकि यह रोड हेरिटेज के अंतर्गत आ रहा है इसलिये यहां पर लगने वाले स्ट्रीट लाईट के विद्युत पोल आदि भी हेरिटेज डिजाईन के ही लगाये जाए, इस पर आयुक्त ने स्मार्ट सिटी सीइओ गुप्ता को उक्त रोड पर विद्युत पोल को हेरिटेज डिजाईन के बनाने के निर्देश दिये. साथ ही कंसलटेंट फर्म को निर्देशित किया गया कि सुंदर व आकर्षक साईन बोर्ड की डिजाईन बनाकर 10 दिसम्बर तक प्रस्तुत करे.


