- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
गुरनाम भुल्लर और सोनम बाजवा की फिल्म ‘मैं वियाह नहीं करोना तेरे नाल’ का ट्रेलर हुआ रिलीज़
काफी इंतजार के बाद गुरनाम भुल्लर और सोनम बाजवा स्टारर ‘मैं वियाह नहीं करोना तेरे नाल’ का ट्रेलर का आज ऑनलाइन अनावरण हो चुका है। दर्शकों को की उत्सुकता बढ़ाए रखने के लिए मेकर्स ने फिल्म का टीजर और गाने पहले ही रिलीज कर दिए थे, जिससे सिनेप्रेमियों के बीच सही चर्चा पैदा करने में सफलता मिल रही है।
गुरनाम और सोनम दूसरी बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे और और दर्शक उनकी केमिस्ट्री को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार करते नजर आ रहे है ।
अपने उत्साह को साझा करते हुए गुरनाम भुल्लर कहते हैं, कि “मुझे खुशी है कि फिल्म आखिरकार रिलीज के लिए तैयार है। यह मेरी सबसे खास चीजों में से एक है और मुझे उम्मीद है कि दर्शक भी ऐसा ही महसूस करेंगे। एक बार फिर सोनम के साथ काम करना बहुत ही शानदार रहा और हम आगे भी इससे बेहतर कुछ करने की उम्मीद करते हैं।”
सोनम बाजवा कहती हैं कि, “मैं वियाह नहीं करोना तेरे नाल एक रोमांटिक ड्रामा है, और मुझे यकीन है कि दर्शक इससे जरूर जुड़ेंगे और मैं आशा करती हूं की वें फिल्म को उतना ही पआनंद उठाएंगे जितना गुरनाम और मैंने इसकी शूटिंग करते वक्त लिया।”
पहले कभी न देखी हुई नए जमाने की रोमांटिक कॉमेडी और इस फ्रेश जोड़ी को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक काफी उत्सुक है। रूपिंदर इंद्रजीत द्वारा लिखित और निर्देशित यह कहानी एक कैनेडा के YouTuber के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पहली बार पंजाब आता है और उसे पंजाब की एक देसी लड़की से प्यार हो जाता है, जो उसे अपनी जड़ों से मिलवाने में मदद करती है।
रूपिंदर इंद्रजीत द्वारा लिखित और निर्देशित, ‘मैं वियाह नहीं करोना तेरे नाल’ 4 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण डायमंडस्टार वर्ल्डवाइड मूवीज ने किया है और फिल्म का संगीत जंगली म्यूजिक ने दिया है।


