- Filmmaker Abhishek Pathak Celebrates 20 Years of Omkara, A Cult Cinematic Piece Decorated with Over 40 Awards
- Netflix Unveils First Look of Maitreyi Ramakrishnan and Priyanka Kedia's Coming-Of-Age Dance Comedy ‘Best Of The Best’
- हमारी पहली फिल्म और तीन राष्ट्रीय पुरस्कार'… लोकेश धर ने साझा किया भावुक संदेश
- Bhumi Satish Pednekkar Extends Help to Flood-Struck Assam, Provides Essentials & Relief to Families Affected
- Manushi Chhillar to Represent India at the Glasgow 2026 Commonwealth Games Handover Ceremony; Only Indian Actress to Perform on the International Stage
‘द कश्मीर फाइल्स’ के निर्माताओं ने राजनेताओं, सेना अधिकारियों और कश्मीरी पंडितों के लिए जम्मू में रखी स्पेशल स्क्रीनिंग!
फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ के रिलीज से सिर्फ एक हफ्ते पहले रखी गई इसकी खास स्क्रीनिंग। दरअसल फिल्म के मेकर्स, नेशनल अवॉर्ड विनिंग निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री, फिल्म के बाकी कलाकारों सहित बेसब्री से अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में इसके सिनेमाघरों पर दस्तक देने से पहले उन्होंने जम्मू के ग्राउंड जीरो में इसकी खास स्क्रीनिंग होस्ट की। बदा दें ‘द कश्मीर फाइल्स’ में पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार और भाषा सुंबली नजर आने वाले हैं।
इस फिल्म के निर्माताओं ने ‘द कश्मीर फाइल्स’ की खास स्क्रीनिंग के लिए प्रभावशाली हस्तियों, राजनेताओं, सेना के अधिकारियों और जाने-माने कश्मीरी पंडितों को आमंत्रित किया था, जिसे एक बड़ी प्रतिक्रिया, मान्यता और प्रशंसा मिली। स्क्रीनिंग के बाद, निर्माताओं ने वहां मौजूद हर गेस्ट के साथ बातचीत की और उस दुखद कहानी पर उनकी प्रतिक्रिया ली, जिसे दुनिया को बताने की जरूरत है।
‘द कश्मीर फाइल्स’ देखने के बाद न केवल खास गेस्ट कश्मीरी पंडितों की कथा और दुर्दशा से प्रभावित हुए, बल्कि इस तरह के चुनौतीपूर्ण और अनकहे विषय पर फिल्म बनाने के लिए विवेक की दूरदर्शिता और हिम्मत की भी तारीफ की।
फिल्म की स्क्रीनिंग के अगले दिन निर्माताओं ने फिल्म के बारे में एक बातचीत सेशन के लिए मीडिया को आमंत्रित किया, उस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर चर्चा करने के लिए जिसने हम सभी की जिंदगियों को झकझोर कर रख दिया। वैसे ये कहने की जरूरत नहीं है कि मीडिया भी उन डरावनी कहानियों से बेहद प्रभावित हुई है, जो उसने निर्माताओं से सुनीं है कि कैसे जम्मू-कश्मीर में फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था।
बता दें कि पिछले साल के अंत के दौरान, विवेक और उनकी पत्नी-अभिनेत्री पल्लवी जोशी ने अलग – अलग शहरों में अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ की खास स्क्रीनिंग के एक महीने के लंबे शेड्यूल के लिए यूएसए का दौरा किया था।
भारतीय इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण, प्रासंगिक और रिपोर्ट न की गई कहानी में से एक, विवेक की अगली ‘द कश्मीर फाइल्स’ को यूएसए के कई प्रतिष्ठित संस्थानों और संगठनों द्वारा आमंत्रित किया गया था। पल्लवी जोशी के साथ समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्म निर्माता फिल्म स्क्रीनिंग के दौरान ‘द कश्मीर फाइल्स’ को मिली बेहद शानदार प्रतिक्रियायों के लिए बेहद खुश थे।
आपको बता दें कि विवेक ने अपनी पत्नी पल्लवी जोशी के नेतृत्व में अपनी टीम के साथ पिछले तीन सालों में फतवे के खतरों के बावजूद, अपने खोज को पूरा किया। इस प्रोजेक्ट की खास बात यह भी है कि टीम ने हर एक कहानी को पढ़ा है, जिसके बाद उन्होंने एक फीचर फिल्म बनाने क फैसला लिया। विवेक के सामने कोविड -19 किसी चुनौती तरह थी, लेकिन फिर भी उन्होंने अपने मिशन को रोका नहीं और खोज को पूरा किया। इसके साथ उन्होंने एक आकर्षक कहानी और स्क्रीनप्ले लिखी जो स्क्रीन पर एक शानदार फिल्म के रूप में सभी के सामने आएगी।
अपने नाम की तरह ही ‘द कश्मीर फाइल्स’ एक असल कहानी है, जो कश्मीरी पंडित पर आधारित है, जो कश्मीरी पंडित समुदाय के कश्मीर नरसंहार की पहली पीढ़ी के पीड़ितों के वीडियो इंटरव्यूज पर बेस्ड है। यह कश्मीरी पंडितों के दर्द, पीड़ा, संघर्ष और आघात की एक दिल दहला देने वाली कहानी है और लोकतंत्र, धर्म, राजनीति और मानवता के बारे में आंखें खोलने वाले तथ्यों पर सवाल उठाती है।
इस फिल्म को विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लिखा और डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी और चिन्मय मंडलेकर जैसे मंझे हुए एक्टर शामिल हैं।
जबकि, जी स्टूडियोज और तेज नारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक रंजन अग्निहोत्री ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को प्रोड्यूस किया है। ऐसे में यह फिल्म इस 11 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।


