- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
तूफान से पहले की आंधी की उम्मीद- 27 मार्च को शाम 6.40 बजे लॉन्च होगा ‘KGF चैप्टर 2’ का दमदार ट्रेलर!
युद्ध का मैदान है तैयार, बस इस 27 मार्च को शाम 6.40 बजे ‘KGF चैप्टर 2’ ट्रेलर के लॉन्च के साथ खत्म होगा सभी का इंतजार
जिस तरह दर्शकों को सुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार था, अब वहीं बेसब्री एक बार फिर से फैन्स के बीच में देखी जा सकती हैं, क्योंकि बारी है उनके एक और पसंदीदा अभिनेता यश की बहुप्रतीक्षित शानदार फिल्म ‘केजीएफ’ चैप्टर 2 की। इसके सीक्वेल का इंतजार दर्शक तब ही करने लगे थे, जब से उन्होंने इसका पहला पार्ट देखा था, लेकिन कोराना काल के चलते फैन्स का इंजतार बेहद लंबा हो गया। ऐसे में अब इंतजार खत्म हो चूका है और वो घड़ी आ गई है, क्योंकि निर्माताओं ने दुनिया भर के सिनेमाघरों में 14 अप्रैल, 2022 को फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है।
इतना ही नहीं फिल्म के फैन्स की प्रत्याशा और उत्सुकता को और भी बढ़ाते हुए फिल्म के निर्माताओं ने उसके एक्शन से भरपूर ट्रेलर की लॉन्च डेट की घोषणा की है। इस बड़ी खबर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए निर्देशक प्रशांत नील ने पोस्ट कर लिखा है, “तूफान से पहले हमेशा एक गड़गड़ाहट होती है! #KGFChapter2 का ट्रेलर 27 मार्च को शाम 6.40 पर आएगा। #KGFTrailerOnMar27।
इस बड़ी घोषणा के साथ निर्माताओं ने यश का एक प्रभावशाली क्रिएटिव भी लॉन्च किया है, जो तीव्र दिख रहा है और इस बार वह अपने दुश्मनों से मुकाबला करने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहे हैं।
बता दें 2018 में ‘केजीएफ’ फिल्म ने प्रशंसकों की लहर के साथ बेंचमार्क सेट किया था और जिसके साथ ही इसके दूसरे पार्ट की मांग की जाने लगी थी, सही कहें तो प्रशंसक इसका पार्ट 2 देखे बिना रह ही नही सकते हैं। अब उनका यह इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। साथ ही फिल्म के ट्रेलर लॉन्च से इससे जुड़ी सभी अटकलों और अफवाहों पर भी विराम लग जाएगा।
फिल्म में यश और संजय दत्त एक साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देने वाले हैं। इनके अलावा फिल्म में खूबसूरत एक्ट्रेस रवीना टंडन भी उनके साथ हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म देखना अपने आप में बेहद खास होने वाला है।
विजय किरागंदूर द्वारा निर्मित और प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के एक्सेल एंटरटेनमेंट, होम्बले फिल्म्स और एए फिल्म्स द्वारा इस फिल्म को लाया गया है। ऐसे में 14 अप्रैल, 2022 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में इतिहास रचने के लिए तैयार ‘KGF चैप्टर 2’ रिलीज होने वाली है।


