- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
आमिर खान के सुझाव पर अमिताभ बच्चन ने भरी थी ‘झुंड’ को करने के लिए हामी
बॉलीवुड में आमिर खान की पहचान परफेक्शनिस्ट खान के नाम से भी होती है, क्योंकि वो एक ऐसे एक्टर है जिन्हें अपने असाधारण विकल्पों और अच्छे कंटेंट के लिए जाना जाता है। ऐसे में अगर वो किसी को कुछ सुझाव देते हैं, तो निश्चित रूप से उनकी बातों को गंभीरता से लिया जाता है। हाल ही में कुछ ऐसा ही हुआ जब कुछ समय पहले उन्होंने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को कुछ सुझाव दिए और वो उसे टाल ना सकें।
आमिर खान ने 4 मार्च, 2022 को रिलीज हो रही फिल्म ‘झुंड’ के लिए ना सिर्फ बिग बी की सिफारिश की बल्कि उन्हें इसके लिए राजी भी किया। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! झुंड के फ्लोर पर जाने से बहुत पहले आमिर ने फिल्म की स्क्रिप्ट सुनी थी और फिर इससे इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने सीधा बॉलीवुड के शहंशाह को फिल्म करने की सलाह दे डाली और उन्हें इसके लिए राजी भी किया। दरअसल, आमिर खान को लगा था कि इस फिल्म के लिए बिग बी से बेहतर कोई और हो ही नही सकता।
इस विकास के बारे में पुष्टि करते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा, “मुझे याद है जब मैंने आमिर के साथ इस पर चर्चा की थी, उन्होंने मुझसे कहा कि मुझे यह फिल्म करनी चाहिए और आप जानते हैं कि क्या होता है जब आमिर किसी चीज को एंडोर्स करते हैं।”
हाल ही में आमिर खान ने एक आत्मा को झकझोर देने वाली कहानी की स्पेशल स्क्रीनिंग देखी, जहां वह भावनात्मक होने से खुद को रोक नहीं पाए और इस तरह से उनके आंसू तक आँखों से छलके पड़े। ऐसे में जाने माने पोर्टल पर फिल्म की तारीफ करते हुए, उन्होंने कहा था, “यह एक शानदार फिल्म है। अविश्वसनीय है। यह बहुत ही अलग है और मुझे नहीं पता की इसे कैसे बनाया गया है। मैं एक जोश के साथ उठा और यह फिल्म मुझे नहीं छोड़ेगी। मेरे पास शब्द नहीं हैं, क्योंकि यह बहुत ही आश्चर्यजनक फिल्म है। यह उन सभी चीजों को तोड़ देता है, जिसे हमने इंडस्ट्री में 20-30 साल रहने के दौरान सीखा है।”
आमिर खान ने आगे कहा था, “अमिताभ बच्चन ने जबरदस्त काम किया है। उन्होंने अपने करियर में बेहतरीन फिल्में की हैं, लेकिन यह उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक है; उनकी सबसे बड़ी फिल्मों में से एक।”


