- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
निसान इंडिया ने लांच की स्पोर्टी माइक्रा, ज्यादा इंटेलीजेंट और बेहतर सुरक्षा फीचर्स
दिल्ली. निसान इंडिया ने दुनिया भर में लोकप्रिय अपनी प्रीमियम हैचबैक माइक्रा का ज्यादा इंटेलीजेंट व ज्यादा स्पोर्टी वेरियेंट लांच किया है। बहुत से फन, इंटेलीजेंट व बेहतर सुरक्षा फीचर्स के साथ नई निसान माइक्रा आज भारत में उपलब्ध सर्वश्रेष्ठ पैसा वसूल प्रीमियम हैचबैक है। ज्यादा इंटेलीजेंट व ज्यादा स्पोर्टी नई निसान माइक्रा रु. 5.03 लाख की आरंभिक कीमत पर उपलब्ध है।
निसान मोटर इंडिया प्रा. लि. के निदेशक हरदीप सिंह बरार ने कहा, ’’यूरोपियन स्टाइलिंग व जापानी टेक्नोलाॅजी के फ्यूज़न वाली माइक्रा 100 से अधिक देशों में निसान का सबसे मशहूर माॅडल है। अधिक सुरक्षित, इंट्रैक्टिव और ज्यादा इंटेलीजेंट ड्राइविंग अनुभव हेतु भारतीय उपभोक्ताओं की आवश्यकता पूरी करने के लिए हमने ज्यादा इंटेलीजेंट व ज्यादा स्पोर्टी निसान माइक्रा प्रस्तुत की है जिसमें मौजूद बहुत सारे फीचर्स इन सब जरूरतों को पूरा करते हैं।’’

नए सुरक्षा फीचर्स के संग ज्यादा इंटेलीजेंट व ज्यादा स्पोर्टी निसान माइक्रा में सेफ्टी व इंटेलीजेंस कोशंट में इज़ाफा हुआ है। बढ़े हुए सुरक्षा फीचर्स जैसे डुअल एयरबैग, स्पीड वाॅर्निंग डिवाइस, स्पीड-सेंसिंग डोर लाॅक और ड्राइवर सीट बैल्ट रिमाइंडर नई माइक्रा को उपभोक्ताओं के लिए ज्यादा सुरक्षित व भरोसेमंद बनाते हैं।
जो उपभोक्ता इंटेलीजेंट फीचर्स वाले वाहन की तलाश में हैं उनकी उम्मीदों को पूरा करने पर काफी ध्यान दिया गया है। स्पीड वाॅर्निंग डिवाइस, रिवर्स पार्किंग सेंसर और रिवर्स पार्किंग कैमरा (बिल्ट-इन 6.2’’ टच स्क्रीन एवीएन, फोन मिररिंग के साथ), ओआरवीएम पर टर्न इंडिकेटर – ये सब निसान माइक्रा के ग्राहकों को भरपूर फीचर्स व टेक्नोलाॅजी का सुख प्रदान करते हैं। इन सबके अलावा इस कार में हैं स्लीक व डायनमिक ऐक्सटीरियर स्टाइलिंग, खुलापन लिए इंटीरियर व आरामदेयता तथा आकर्षक व सक्षम आॅन-रोड परफाॅरमेंस।
निसान कनेक्ट एक इंटिग्रेटिड कनेक्टिड कार टेक्नोलाॅजी है जो सर्वोत्तम सुरक्षा व सुविधा फीचर्स के साथ नई माइक्रा में उपलब्ध है। जियो फेंसिंग, स्पीड अलर्ट, करफ्यू अलर्ट, करीबी पिट स्टाॅप्स, लोकेट माय कार व शेयर माय कार लोकेशन जैसे फीचर्स कार चलाने वालों की सुरक्षा व कुशलता संबंधी चिंताओं को दूर करते हैं साथ में कार पर नियंत्रण देते हैं और वाहन की कुशलता सुनिश्चित करते हैं। कीलैस ऐंट्री, इंटेलीजेंट की के जरिए पुश-स्टाॅप-स्टार्ट और ’लीड मी टू कार’ जैसे फीचर्स यात्रियों का कार तक मार्गदर्शन करते हैं और ड्राइव के अनुभव को ज्यादा सुविधाजनक बनाते हैं।
नई निसान माइक्रा के ग्राहकों के पास दो पावरट्रेन के विकल्प हैंः 1.2 लीटर पैट्रोल इंजन जिसके साथ है दुनिया भर में मशहूर एक्स-ट्राॅनिक सीवीटी (काॅन्टिनुअस्ली वैरियेबल ट्रांस्मिशन) या 1.5 लीटर डीज़ल जिसके साथ है 5-स्पीड मैनुअल ट्रांस्मिशन। डुअल एयरबैग, स्पीड-सेंसिंग डोर लाॅक और ड्राइवर सीट बैल्ट रिमाइंडर ये सभी वेरियेंट्स में स्टैंडर्ड हैं।


