- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
विमेन इन एविएशन इंटरनेशनल ने इंदौर में मनाया गर्ल्स इन एविएशन डे
विमानन के क्षेत्र में युवतियों के लिए कॅरियर की संभावनाओं के बारे में जागरूक बनाने की पहल
इंदौर. विमेन इन एविएशन इंटरनेशनल (इंडिया चैप्टर) ने एयरपोर्ट अथाॅरिटी आॅफ इंडिया के साथ मिलकर आज मध्यप्रदेश के इंदौर हवाई अड्डे पर गल्र्स इन एविएशन डे का जष्नमनाया। यह पहल, युवतियों को स्टैम विषयों की पढ़ाई का विकल्प चुनने और संबंधित उद्योगों में उपलब्ध कॅरियर के अवसरों का लाभ उठाने के मकसद से की गई है। इसके जरिए एविएशन और एयरो स्पेस जैसे क्षेत्रों में अवसरों को प्रदर्शित किया गया। यह भारत सरकार की ’स्किल इंडिया‘ पहल के लक्ष्यों के भी अनुरूप है।
इस कार्यक्रम के तहत्, विमेन इन एविएशन इंटरनेशनल (इंडिया चैप्टर) ने विभिन्न स्कूलों के 50 छात्रों को आमंत्रित किया और उन्हें इंदौर हवाई अड्डे का दौरा कराया। इन छात्रों को एविएशन तथा एयरोस्पेस के विभिन्न पक्षों जैसे एयर ट्रैफिक कंट्रोलर, एयरलाइन डिस्पैच, पायलट, एविएशन में टीनेंस टैक्नीशियन, एयरोनाॅटिकल इंजीनियर या एविएशन मैनेजमेंट को करीब से देखने, जानने और इनके बारे में गहराई से पड़ताल करने का अवसर मिला। साथ ही, छात्राओं को एटीसी टावर, एयरसाइड, टर्मिनल बिल्डिंग तथा एओसीसी का दौरा भी कराया गया तथा संबंधित विभागों में कार्यरत अधिकारियों ने उनके सवालों के जवाब दिए।
इस मौके पर, श्रीमती राधा भाटिया, प्रेसीडेंट, विमेन इन एविएशन इंटरनेशनल, इंडिया चैप्टर ने कहा, ’’विमेन इन एविएशन, इंडिया चैप्टर ने तीसरे वर्ष ’गल्र्स इन एविएशन‘ दिवस का आयोजन किया है और हम इंदौर में इस कार्यक्रम को मनाते हुए खुशी महसूस कर रहे हैं। यह दिवस युवतियों को एविएशन को कॅरियर के तौर पर चुनने के लिए प्रेरित करेगा। दुनियाभर में भारत में ही सबसे ज्यादा महिला पायलट हैं लेकिन इसके अलावा भी कई क्षेत्र हैं जिनमें काम करने की संभावनाएं हैं लेकिन उनकी जानकारी ज्यादा नहीं है। हम इस दिवस के आयोजन के साथ मध्य प्रदेश की युवतियों को इंजीनियर, ट्रैफिक कंट्रोलर समेत विमान क्षेत्र से जुड़े अन्य कई अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित करना चाहते हैं।‘‘
श्रीमती भाटिया ने कहा, ’’हम युवतियों को प्रेरित करने के इरादे से उनके लिए रोल माॅडल पेश करते रहेंगे और साथ ही रोचक तथा सहयोगी वातावरण में उन्हें शिक्षित करना भी जारी रखेंगे। हम अपनी पहल के लिए एयरपोर्ट अथाॅरिटी आॅफ इंडिया के साथ भागीदारी कर बेहद गौरवान्वित हैं। युवाओं को स्टेम कॅरियर चुनने के लिए प्रेरित करने की दिशा में उनके प्रयास वाकई सराहनीय हैं।‘‘
हवाई अड्डे का दौरा कराने के बाद इन छात्राओं को उद्योग के बारे में एक प्रस्तुति भी दिखायी गई जिसके माध्यम से उन्हें इस क्षेत्र की बारीकियों से परिचित कराया गया। साथ ही, इस मौके पर सुश्री सनामुदीर कौसर, असिस्टैंट मैनेजर ट्रेनिंग्स, बर्ड ग्रुप ने इन छात्राओं के लिए एक क्विज़ का संचालन किया और विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया। उपस्थित छात्रों को श्रीमती आर्यमा सान्याल, एयरपोर्ट डायरेक्टर, इंदौर एयरपोर्ट के साथ बातचीत का भी अवसर मिला।


