- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कमिंस इंडिया और BITS पिलानी डिजिटल युग की निर्माण तकनीकों के लिए कमिंस कर्मचारियों को दक्षता प्रदान करने के प्रति प्रयासरत
BITS पिलानी वर्क इंटीग्रेटेड लर्निंग प्रोग्राम्स के तहत कमिंस इंडिया के कर्मचारियों को मैन्युफैक्चरिंग टेक्नोलॉजी में बी.टेक और ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में एम.टेक की डिग्री प्रदान की जाती है
पुणे, इंडिया: कमिंस इंडिया, BITS पिलानी के वर्क इंटीग्रेटेड लर्निंग प्रोग्राम्स (WILP) डिवीजन की सहभागिता में शिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से कर्मचारियों में निरंतर सीखने और अपस्किलिंग की संस्कृति को बढ़ावा दे रहे है। कमिंस इंडिया द्वारा प्रायोजित, ये बी.टेक और एम.टेक प्रोग्राम इंट्री-लेवल और शॉप फ्लोर कर्मचारियों को पेशेवर डिग्री, नए जमाने की पॉवर-स्किल्स तथा इंडस्ट्री संबंधित ज्ञान देकर उनके करियर की नीव सशक्त करते हैं।
अगस्त 2017 में कमिंस इंडिया के 40 कर्मचारियों के पायलट बैच के बी.टेक प्रोग्राम में नामांकित होने के साथ ये साझेदारी शुरू हुई। इसके बाद, दो बैचों में कुल मिलाकर 85 कर्मचारी सफलतापूर्वक बी.टेक तथा एम.टेक की डिग्री हासिल कर चुके हैं। दोनों प्रोग्राम में भाग लेने वाले कर्मचारी, मैन्युफैक्चरिंग, इंजीनियरिंग, पर्चेज़िंग, क्वालिटी, मार्केटिंग और सप्लाई चेन जैसे महत्वपूर्ण विभागों से नामांकित किये गए हैं ।
BITS पिलानी WILP, कमिंस इंडिया के लिए एक प्रतिष्ठित प्रोग्राम है क्योंकि यह कर्मचारियों को अपने करियर में ब्रेक लिए बिना ही भारत के एक विख्यात संस्थान से इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल करने का सपना पूरा करवाता है। यह प्रोग्राम उन्हें एक्सपोजर और दक्षता भी प्रदान करता है जो उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास हेतु बहुत महत्वपूर्ण है। BITS पिलानी WILP ने IT और ITES, ऑटोमोटिव, मैन्युफैक्चरिंग, फार्मा, केमिकल्स, मेटल्स और माइनिंग जैसी इंडस्ट्रीज में 1,00,000 से अधिक कामकाजी पेशेवरों को करियर बढ़ाने वाले कौशल से सशक्त किया है।

इस साझेदारी के बारे में बात करते हुए और निरंतर सीखने व अपस्किलिंग के महत्व को रेखांकित करते हुए कमिंस इंडिया की ह्यूमन रिसोर्स लीडर अनुपमा कौल ने कहा, “अपनी ‘हायर टू डेवलपमेंट’ वाली धारणा के अनुसार और कमिंस को एक विकास केंद्रित संगठन बनाने के लिए हम विभिन्न तरीकों से अपने कर्मचारियों का विकास करने में लगातार निवेश करते रहते हैं। ऐसी कई पहलों में से एक है- अपने कर्मचारियों के लिए स्पॉन्सर्ड एज्यूकेशन प्रोग्राम्स में निवेश करना, जिसमें औपचारिक शिक्षा जारी रखने वाला सुविधापूर्ण विकल्प शामिल है। हमारे कर्मचारियों को सीखने का समग्र अनुभव प्रदान हेतु डिजाइन किए गए BITS पिलानी के अनूठे वर्क इंटीग्रेटेड लर्निंग प्रोग्राम्स (WILP) के लिए हुई इस सहभागिता पर हमें गर्व है। हमारे कर्मचारी इन शिक्षण कार्यक्रमों को बहुत महत्व देते हैं और इन कार्यक्रमों से उन्होंने भारी लाभ भी उठाया है।”

सहभागिता के बारे में बात करते हुए BITS पिलानी के ऑफ-कैंपस प्रोग्राम्स एंड इंडस्ट्री एंगेजमेंट के डाइरेक्टर प्रो. जी. सुंदर ने बताया, “हमें गर्व के साथ-साथ इस बात की प्रसन्नता भी है कि प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग कंपनी कमिंस इंडिया के साथ हमने सहभागिता की। BITS पिलानी WILP में हम लगातार इस तरह के पाठ्यक्रम वाले प्रोग्राम बनाने और प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं, जो विभिन्न कार्यक्षेत्रों में मौजूद संगठनों की जरूरी तकनीकी दक्षताओं को बढ़ाने के उपयुक्त हों, और ऐसा करते हुए हम कामकाजी पेशेवरों को इस ढंग से प्रशिक्षित करते हैं कि नौकरी से लंबा अवकाश लिए बिना उनका व्यक्तिगत करियर प्रगति की राह पर आगे बढ़ सके।
कमिंस इंडिया की अधिगम जरूरतों के अनुरूप पाठ्यक्रम को अनुकूलित करने के लिए कार्य एकीकृत प्रोग्राम संरचना और सुविधा पूर्ण पद्धति BITS पिलानी WILP के साथ हुई साझेदारी का प्राथमिक आधार है। BITS पिलानी WILP वर्क इंटीग्रेटेड लर्निंग प्रोग्राम्स के क्षेत्र में चार दशकों से अग्रदूत रहा है । यह पद्धति प्रथम ओरिएंटेशन सत्र से लेकर स्नातक होने तक पाठ्यक्रम के कंटेंट, डिलिवरी, बुनियादी ढांचे, बातचीत व प्रोग्राम के हर तत्व और समग्र निष्पादन में स्पष्ट रूप से झलकती है। BITS पिलानी WILP अपनी कई पहलों के माध्यम से भारत के कामकाजी पेशेवरों को सशक्त बनाने और उनका मार्गदर्शन करने में सबसे आगे रहा है।


