- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
इनवर्टिस यूनिवर्सिटी में मनाया गया 8वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
योग हमारी प्राचिनतम् संस्कृति है। इसका रोजाना जीवन में अभ्यास हमें मानसिक और शारीरिक विकारों से दूर स्वास्थ्य जीवन के पथ पर ले जाता है – डॉ. उमेश गौतम, चांसलर
बीकेएस अयंगर और बाबा रामदेव जैसे योग गुरुओं ने सभी को जीवन में योगिक मिश्रण का मार्ग दिखाया है – डॉ. उमेश गौतम, चांसलर
बरेली, 21 जून 2022. 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इनवर्टिस यूनिवर्सिटी ने योग कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर डॉ. उमेश गौतम, चांसलर, इनवर्टिस यूनिवर्सिटी ने कहा योग हमारी प्राचिनतम् संस्कृति है। इसका रोजाना जीवन में अभ्यास हमें मानसिक और शारीरिक विकारों से दूर स्वास्थ्य जीवन के पथ पर ले जाता है। आप सभी सह-कर्मियों और छात्रों को योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मुझे उम्मीद है कि आप योग को अपने जीवन का अहम हिस्सा जरुर बनाएंगे।
कोरोना महामारी की पहली लहर के दौरान जब संपूर्ण रुप से तालाबंदी कर दी गई थी तब, इनवर्टिस विश्वविद्यालय ने ‘वर्चूअल’ माध्यम का सहारा लेते हुए इस भयावह महामारी के प्रभाव से निपटने और छात्रों को कोविड-19 के प्रभाव से बचाने के लिए, कई योग वेबिनार आयोजित किए।
इनवर्टिस विश्वविद्यालय के चांसलर ने युवाओं के लिए योग की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा, “योग छात्रों को अत्यधिक लाभान्वित कर सकता है क्योंकि इससे उन्हें अपने शैक्षणिक और व्यक्तिगत जीवन को संतुलित करने में जरुर ही मदद मिलेगी। बीकेएस अयंगर और बाबा रामदेव जैसे योग गुरुओं ने सभी को जीवन में योगिक मिश्रण का मार्ग दिखाया है। इनवर्टिस विश्वविद्यालय में हम न केवल अकादमिक रूप से छात्रों का पोषण करते हैं, बल्कि उद्योग और व्यवसाय के लिए एक लिडर को भी तैयार करके उनके समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करते हैं। इस पूरे समय में योग एक निर्णायक भूमिका निभाता है।”
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जीवन में योग की महत्वपूर्ण भूमिका कि बात करते हुए इनवर्टिस यूनिवर्सिटी के छात्रा परम्परा, बीबीए, पहला वर्ष ने कहा, ” योग हमारे जीवन में बहुत जरूरी है। कोरोना काल से योग की महत्वा हमारे जीवन में काफी बढ़ी है। इस दौरान हमारे विश्वविद्यालय ने भी हम सभी को योग सिखाया। “
इनवर्टिस यूनिवर्सिटी की छात्रा नौरीन कुरैशी, बीबीए 2 वर्ष ने माना की अगर आपको शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य रहना है तो इसके लिए आपको योग को अपने जीवन में उतार लेना चाहिए। इसे प्रतिदिन अपने जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वास्थ्य रहें।
आज, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इनवर्टिस यूनिवर्सिटी के सभी शिक्षकों-छात्रों ने योग किया। इस अवसर पर योग का हमारे जीवन में क्या महत्वपूर्ण योगदान है इस विषय पर भी नजर डाला गया।


