- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
FDCI X लैक्मे फैशन वीक -2022 के जेन नेक्स्ट में दिखेगा आईएनआईएफडी इंदौर की अर्शना राज का कलेक्शन
12 अक्टूबर को मुंबई के जियो गार्डन में पेश करेंगी अपना कलेक्शन, इस प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म पर अपना कलेक्शन पेश करने वाली पहली बडींग डिजाइन
इंदौर। फैशन इंडस्ट्री में इंदौर का रुतबा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है और इसका ताजा उदाहरण है आईएनआईएफडी इंदौर की छात्रा अर्शना राज। अर्शना का हाल ही में सिलेक्शन FDCI X लैक्मे फैशन वीक-2022 के जेन नेक्स्ट राउंड के लिए हुआ है। यह कारनामा करने वाली अर्शना इंदौर से पहली डिजायनर है। वह 12 अक्टूबर को मुंबई के जियो गार्डन में दोपहर 12 बजे से होने वाले जेन नेक्स्ट SHOW में अपना कलेक्शन पेश करेंगी। इस जेननेक्स्ट शो के लिए हजारों प्रतिभागियों में से पूरे भारत से 5 डिजाइनरों का चयन किया गया था।
आईएनआईएफडी इंदौर के डायरेक्टर पुनीत सुरेका ने बताया कि FDCI X लैक्मे फैशन वीक द्वारा पिछले कई वर्षों से बडींग डिजाइनर्स को अपने टैलेंट को शोकेस करने के लिए जेन नेक्स्ट राउंड का आयोजन किया जाता है। फैशन वीक के इस स्पेशल राउंड में अपने डिजाइंस को प्रेजेंट करने से पहले इन स्टूडेंट्स को कई सिलेक्शन राउंड क्लियर करने होते है, जिसमें देशभर के हजारों डिजायनर्स हिस्सा लेते है। क्वालीफाइंग राउंड क्लियर करने वाले कुछ चुनिंदा डिजायनर्स को जेन नेक्स्ट में कलेक्शन शोकेस करने को मिलता है और इस बार जिनको मौका मिला है उनमें हमारी एलुमिनाई अर्शना राज भी शामिल है।
अब तक जेन नेक्स्ट के कुल 29 सीजन हो चुके हैं और इनमे 270 से अधिक डिजाइनर अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। यह प्लेटफॉर्म कितना महत्वपूर्ण है उसका अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह मंच पेरो के अनीत अरोड़ा, कलोल दत्ता, मसाबा गुप्ता, राहुल मिश्रा जैसी प्रतिभाओं को पेश कर चुका है और अब ये नाम फैशन जगत में स्थापित हो चुके हैं और दुनिया भर में अपनी पहचान बना चुके हैं। इस प्लेटफॉर्म पर अपना कलेक्शन पेश करने वाले डिजाइनर को नेशनल व इंटरनेशनल बॉयर्स , मीडिया, फैशन इंडस्ट्री के वीआईपी के सामने अपना कलेक्शन दिखाने का मौका मिलता है। इसके हर बंडीग डिजाइनर को फेमस डिजाइनर से मेंटरशिप भी प्रदान की जाती है।
आईएनआईएफडी इंदौर की एलुमिनाई, और डिज़ाइनर अर्शना राज ने बताया कि उन्हें जेन नेक्स्ट राउंड के लिए सबीना चोपड़ा मेंटोरशिप प्रदान कर रही है। 12 अक्टूबर को होने वाले इस राउंड के लिए मैंने इंटरनेशनल स्टैण्डर्ड को ध्यान में रखकर कलेक्शन तैयार किया है। इसकी थीम मैंने राइजिंग रखी है। यहां मैं अपने ब्रांड स्टोइक को रिप्रेजेंट करूंगी। इसके लिए मेरा सिलेक्शन 3 राउंड के प्रोसेस के बाद हुआ था। पहले मैंने अपने कलेक्शन के फोटो को भेजा था वहां से क्वालीफाई करने के बाद नैक्सट राउंड में सैंपल भेजे थे। फाइनल राउंड में जूरी के सामने इंटरव्यू हुआ था। इन तीनों राउंड के बाद पूरे देश से टॉप-5 लोगों को सिलेक्ट किया गया जिसमें से एक मैं हूं। सेलिना मैम की मेंटोरशिप में काफी कुछ सीखने को मिल रहा है। उनके पास काफी एक्सपीरियंस है जो वो मेरे साथ शेयर कर रहीं है। उन्होंने मुझे बताया कि कैसे इस तरह के प्लेटफार्म पर अपने ब्रांड को कैसे रिप्रेजेंट करना है।


