- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एथिकल हैकिंग लैब का शुभारंभ
मुंबई, 2022: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने आज हैदराबाद में साइबर सिक्योरिटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीसीओई) में एथिकल हैकिंग लैब का उद्घाटन किया. इस अनूठी पहल का उद्देश्य संभावित साइबर खतरों से बचने के लिए बैंक की सूचना प्रणाली, डिजिटल आस्ति, चैनल आदि की सुरक्षा हेतु साइबर रक्षा तंत्र का निर्माण करना है.
एथिकल हैकिंग लैब का उद्घाटन कार्यकारी निदेशकों, श्री नितेश रंजन, श्री रजनीश कर्नाटक और श्री निधु सक्सेना की उपस्थिति में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ सुश्री ए मणिमेखलै द्वारा किया गया.
इस आयोजन पर अपने उद्बोधन में, सुश्री ए मणिमेखलै ने कहा, “यूनियन बैंक बड़े पैमाने पर डिजिटल उत्पादों को अपना रहा है. बैंक द्वारा लाई गयी विभिन्न नई पहलों के माध्यम से डिजिटल सुविधा बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. आईटी आस्तियां तेज़ी से इंटरनेट के संपर्क में आ रही हैं. इसे ध्यान में रखते हुए, हमारे बैंक ने साइबर पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए एथिकल हैकिंग लैब की स्थापना की है. अपनी साइबर सुरक्षा यात्रा को आगे बढ़ाते हुए डिजिटल बैंकिंग अनुभव को सुरक्षित बनाने के लिए यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है.”
नई तकनीकों को लागू करने के लिए हैदराबाद में यूनियन बैंक साइबर सिक्योरिटी सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीसीओई), बैंक की सुरक्षा स्थिति को मजबूत करने और साइबर रक्षा उद्योगों, सरकारी निकायों आदि के साथ सहयोग करने के लिए कई साइबर सुरक्षा केंद्र स्थापित करने की प्रक्रिया में है.


