- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
रेनो इंडिया ने ग्राहक-केंद्रित इनिशिएटिव के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति को मजबूत किया
– रेनो की कुल बिक्री में ग्रामीण क्षेत्रों में बिक्री का योगदान जो 2019 में 7% था, अब बढ़कर 2022 में 37% से अधिक हो गया है
– भौतिक नेटवर्क इन्फ्रास्ट्रक्चर का विस्तार, कस्टमर एंगेजमेंट इनिशिएटिव, प्रशिक्षित स्थानीय प्रतिनिधियों की भर्ती और लास्ट माइल ई-गवर्नेंस के माध्यम से पहुंच में वृद्धि
नई दिल्ली, 16 फरवरी, 2023: अभिनव और व्यापक कस्टमर एंगेजमेंट इनिशिएटिव के साथ, देश में अग्रणी यूरोपीय ब्रांड रेनो ने ग्रामीण बाजारों में महत्वपूर्ण पैठ बना ली है। रेनो के लिए ग्रामीण यात्रा 2019 में शोरूम के लिए नए कम लागत वाले फ़ॉर्मेट की पहचान के साथ शुरू हुई थी, जिसके बाद ‘प्रोजेक्ट विस्तार’ के तहत नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार किया गया।
‘प्रोजेक्ट विस्तार’ के तहत, रेनो ने अपने नेटवर्क के माध्यम से लगभग 500 विशेष बिक्री सलाहकारों की भर्ती, प्रशिक्षण और तैनाती की, जिन्हें रेजिडेंट डीलर सेल्स एक्जीक्यूटिव (आरडीएसई) कहा जाता है। इन आरडीएसई ने यह सुनिश्चित किया कि ग्राहकों के साथ बेहतर जुड़ाव हो, उन्होंने देश के भीतर रेनो की पहुंच बढ़ाई और ग्रामीण बाजारों में एक मजबूत नेटवर्क का निर्माण किया। ग्रामीण बाजार में और पैठ बनाने के उद्देश्य से, रेनो ने ग्रामीण महोत्सवों के माध्यम से लोगों के साथ व्यापक जुड़ाव के साथ ही साथ एक ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण अपनाया। अब तक 200 से अधिक गांवों में आयोजित इन महोत्सवों को ग्राहकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। रेनो ने पिछले कुछ चुनौतीपूर्ण वर्षों के दौरान एक डिजिटल फॉर्मेट अपनाया, जिससे अपनी तरह का पहला ‘डिजिटल ग्रामीण महोत्सव’ बनाया जिसका उद्देश्य था जुड़ाव के वेग को बनाये रखना ।
ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राहकों के साथ नजदीकी बनाते हुए, 2021 की शुरुआत में रेनो सीएससी ग्रामीण ई-स्टोर के साथ हाथ मिलाने वाली पहली यात्री कार ओईएम बन गई, जिससे रेनो के उत्पादों और सेवाओं तक उपभोक्ताओं की आसान पहुंच सुनिश्चित हुई।, रेनो टीमों द्वारा प्रशिक्षित 4 लाख से अधिक विलेज लेवल आंत्रप्रेन्योर्स (वीएलई) के एक बड़े नेटवर्क द्वारा चलाए जा रहे स्थानीय स्टोर के नेटवर्क के रूप में सीएससी, भावी ग्राहकों की जिज्ञासाओं का सफलतापूर्वक समाधान कर रहा है, और लास्ट माइल ई-गवर्नेंस सेवाएं प्रदान कर रहा है।
सीएससी के साथ रेनो की साझेदारी ने पिछले साल 400 रेनो बुकिंग केंद्र शुरू किए, जिससे ग्रामीण ग्राहकों को आसानी और सुविधा के साथ अपने इलाके में अपनी पसंदीदा रेनो कार बुक करने का अवसर मिला। इसके साथ ग्राहक अपनी रेनो कार को कम से कम दस्तावेजी फ़ॉर्मेलिटीज के साथ बुक कर सकते हैं, निकटतम रेनो बुकिंग केंद्र पर उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन करके, ग्रामीण भारत के डिजिटल समावेशन को सही अर्थों में साकार कर सकते हैं।
अपनी पहुंच को और बढ़ाते हुए, रेनो ने हाल ही में देश भर के 50 से अधिक गांवों को ‘आदर्श गांवों’ के रूप में विकसित करने के लिए काम्शुरु किया है। रेनो इंडिया ने सीएससी ग्रामीण ईस्टोर के साथ साझेदारी में इन गांवों के सतत विकास के लिए एक समर्पित योजना को डिजाइन और विकसित किया है। कंपनी ने ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए आर्थिक सहायता की भी घोषणा की है – “रेनो स्कॉलरशिप प्रोग्राम” जिसके तहत इन गांवों के विशिष्ट आयु वर्ग के छात्रों को हर साल योग्यता के आधार पर छात्रवृत्ति से सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षा को बढ़ावा देना, ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंख्या को और अधिक सशक्त बनाना और स्थायी समुदायों का निर्माण करना है। नवोदित एथलीटों को उनकी प्रतिभा को विकसित करने के लिए जमीनी स्तर पर मजबूत मंच प्रदान करने के लिए स्थानीय प्रतियोगिताओं और खेल आयोजनों जैसे ‘रेनो कबड्डी’ और ‘रेनो रन’ का भी आयोजन किया गया है।
ग्रामीण क्षेत्रों में रेनो वाहन मालिक होने का अनुभव प्रदान करने के लिए कंपनी ‘रूरल फ्लोट’ नामक एक वार्षिक आयोजन कर रही है, जिससे वे अपने घर के आस-पास कारों को देख सकें और उन्हें महसूस कर सकें। अब तक इस पहल के माध्यम से कंपनी 15 राज्यों के 500+ शहरों में 25,000 से अधिक ग्राहकों से जुड़ने में सफल हुई है। इसके अतिरिक्त, डोर-स्टेप सर्विस सुविधा प्रदान करने वाली मोबाइल वर्कशॉप – ‘वर्कशॉप ऑन व्हील्स’ (WOW) और ‘वर्कशॉप ऑन व्हील्स-लाइट’ दूरस्थ क्षेत्रों में भी रेनो वाहनों की सर्विसिंग को सुविधाजनक बनाने में मदद करती है। यह ग्रामीण और दूर-दराज के स्थानों में ग्राहकों को परेशानी मुक्त कार मालिक होने का अनुभव प्रदान करता है।
भारत में बिक्री बढ़ाने के लिए अपनी उत्पाद पोर्टफोलियो विस्तार रणनीति के साथ, रेनो ने भारत में अपनी पहुंच में काफी वृद्धि की है। यह सुनिश्चित करते हुए कि ग्राहकों का रेनो ब्रांड के साथ एक अद्वितीय जुड़ाव हो, इसने कई अनूठी और अग्रणी बातों की शुरुआत कर के ग्रामीण क्षेत्रों में एक मजबूत जुड़ाव और उपस्थिति दर्ज की है।


