- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
इंडेक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और मेडिकल कॅालेज को मिला फुल एनएबीएच सर्टिफिकेट
-मप्र का सबसे बड़ा चिकित्सा समूह के दोनों संस्थान इंडेक्स और अमलतास अस्पताल अब फुल एनबीएच सर्टिफाइड अस्पताल और मेडिकल कॅालेज
-फुल एनएबीएच सर्टिफिकेट हेल्थ इंडस्ट्री में गुणवत्ता के लिए उच्च मापदंडों के पालन पर मिलता
-शासकीय योजनाओं में मिलेगा अब मरीजों को अतिरिक्त फायदा
इंदौर। इंडेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और मेडिकल कॅालेज को फुल 5 स्टेज एनएबीएच सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। गंभीर मरीजों के जटिल ऑपरेशन को सफल बनाने की बात हो या फिर आयुष्मान कार्डधारक के इलाज की बात हो। यह एनएबीएच सर्टिफिकेट दर्शाता है कि इंडेक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल और मेडिकल कॅालेज सर्वसुविधायुक्त मेडिकल कॉलेज और हॅास्पिटल घोषित हो चुका है। बेहतर गुणवत्ता पूर्ण इलाज के कारण इंडेक्स हॅास्पिटल को नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स (एनएबीएच) सर्टिफिकेट मिला है। मप्र के सबसे बड़े चिकित्सा समूह के दोनों संस्थान इंडेक्स एवं अमलतास हॅास्पिटल और मेडिकल कॅालेज को एनएबीएच सर्टिफिकेट मिला है। भूतपूर्व सैनिकों को भी फुल लेवल एनएबीएच सर्टिफिकेट मिलने के बाद ईसीएचएस कार्डधारक भी इंडेक्स अस्पताल में इलाज की पूर्ण सुविधा मिल सकेगी।
इंडेक्स समूह के साथ हमारी टीम की मेहनत से मिला गौरवमयी उपलब्धि
इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया ने कहा कि इंडेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और मेडिकल कॅालेज की स्थापना गंभीर और जटिल रोगों के इलाज के लिए की गई थी। इस उपलब्धि के बाद ऐसा लगने लगा है कि जिन उद्देश्यों के साथ इंडेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल और मेडिकल कॅालेज की नींव रखी गई थी, वो अब पूर्ण होते दिखाई दे रहे हैं। कोरोनाकाल के दौरान हमारी पूरी टीम ने जिला प्रशासन और सरकार के साथ सहयोग करते हुए कई मरीजों का इलाज किया है। इस सर्टिफिकेट के साथ ही ग्रामीणों क्षेत्र और इंदौर के मरीजों के लिए इंडेक्स हॅास्पिटल बेहतर इलाज की प्रतिबद्धता को पूरा करने के और बेहतर प्रयास करेगा। इंडेक्स समूह वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया,डायरेक्टर आर एस राणावत,एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव,इंडेक्स मेडिकल कॅालेज डीन डॅा.जीएस पटेल,इंडेक्स अस्पताल के अधीक्षक लेफ्टिनेंट कर्नल डॅा.अजय सिंह ठाकुर ,क्वालिटी एंड एक्रेडिटेशन सीईओ डॅा.ज्योति घसोलिया ने हॅास्पिटल की क्वालिटी टीम,डॉक्टरों व चिकित्साकर्मियों की मेहनत से मिली गौरवमयी उपलब्धि पर सभी को बधाई दी।
भूतपूर्व सैनिकों को भी मिलेगा अब ईसीएचएस के तहत इलाज
इंडेक्स हॅास्पिटल के अधीक्षक लेफ्टिनेंट कर्नल डॅा.अजय सिंह ठाकुर ने कहा कि एनएबीएच प्रमाण पत्र मिलने के बाद अब यह तय हो चुका है कि इंडेक्स सुपर स्पेशियलिटी हॅास्पिटल और मेडिकल कॅालेज अगले 4 साल तक प्रदेश का अग्रणी चिकित्सा संस्थान बना रहेगा। इस अस्पताल में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। इसमें इस वर्ष बड़ी संख्या में आयुष्मान कार्डधारकों को उपचार सुविधा दी गई है। साथ ही कई गंभीर रोगियों का सफलता पूर्वक आपरेशन किया गया। भूतपूर्व सैनिकों को भी फुल लेवल एनएबीएच सर्टिफिकेट मिलने के बाद ईसीएचएस कार्डधारक भी इंडेक्स अस्पताल में इलाज की पूर्ण सुविधा मिल सकेगी।
एनएबीएच फुल लेवल सर्टिफिकेट से मिलेगा मरीजों को और फायदा
इंडेक्स हॅास्पिटल की क्वालिटी एंड एक्रेडिटेशन सीईओ डॅा.ज्योति घसोलिया ने बताया कि इंडेक्स हॅास्पिटल को एनएबीएच फुल लेवल सर्टिफिकेट दिया गया। यह सर्टिफिकेट केवल उन्हीं हॅास्पिटल को मिलता हैं, जो बेस्ट क्लास सर्विस और गुणवत्ता का ख्याल रखते हैं। बोर्ड के मानक बेहद सख्त हैं हर किसी के लिए उन मानकों का पालन करना आसान नहीं होता। इससे सभी तरह मरीजों को सभी शासकीय योजनाओं में अन्य लाभ भी मिलते है। यह सर्टिफिकेट कर्मचारियों के लिए भी सुऱक्षा के बेहतर मापदंडों का प्रमाण पत्र होता है। उन्होंने बताया कि क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया से संबद्ध एनएबीएच देशभर के हॅास्पिटलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए मान्यता प्रदान करता है। हेल्थ इंडस्ट्री में गुणवत्ता के लिए उच्च मापदंड तैयार करने और आम लोगों को इसका फायदा पहुंचाना ही बोर्ड का उद्देश्य है। बेहतर हाइटेक आपरेशन थिएटर,मरीजों के साथ परिजनों के लिए बेहतर सुविधा,कर्मचारियों के लिए सुरक्षा मापदंड,कर्मचारियों की नियमित ट्रेनिंग,सभी तरह के रिकॅार्ड को रखना जैसे कई मापदंडों के आधार पर फुल लेवल सर्टिफिकेट दिया जाता है।


