- Birla Studios announces June 18th as the theatrical release date of Kartik Aaryan starrer Ladaku, directed by Kabir Khan!
- Sanaraees Khan Shares Inside Pictures from Raveena Tandon’s Star-Studded Birthday Bash
- Dr. Acharya Vinod Kumar Ojha Highlights the Astrological and Spiritual Significance of Diwali 2026
- Netflix Pe Pitega Titu Mama Ka ‘Dhindora’: India’s First and Biggest Digital Creator Bhuvan Bam Brings Cult Favourite Back for Season 2 on November 20
- Kamyaabi Ki Kahaani, Hassi Ki Zubani: Zakir Khan, Pankaj Tripathi and Vikas Divyakirti to Bring Laughter and Life Lessons to The Great Indian Kapil Show
अपने जन्मदिन पर सिकलसेल जांच व रक्तदान करने की पहल सभी को करनी चाहिए – राज्यपाल मंगूभाई पटेल
• राज्यपाल ने बडवानी में निशुल्क सिकलसेल जांच, स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तदान एवं पोषण आहार वितरण मेगा कैंप में आये लाभार्थियों को किया संबोधित
बड़वानी 16 फरवरी 2023: सिकलसेल की जांच व उसकी व्यवस्था में अपना जन्मदिन मनाएं। यह एक अच्छी पहल है। अपने जन्मदिन पर सिकलसेल जांच व रक्तदान कराने की शुरुआत सभी करें। सांसद गजेंद्र सिंह पटेल ने ये शुरुआत की है यह अच्छी बात है। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने ये बातें अग्रणी महाविद्यालय के परिसर में सुशीलादेवी उमरावसिह पटेल सेवा संस्था।न द्वारा आयोजित कार्यक्रम में लाभार्थियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि सिकलसेल की बीमारी अनुवांशिक एवं गंभीर बीमारी है जो माता-पिता में से बच्चे को होती है। अज्ञानता की वजह से कभी-कभी बच्चों की मौत तक हो जाती है। अतः हम यह करे कि गर्भवती माता की स्वास्थ्य केंद्रों पर अनिवार्य रूप सिकलसेल की जांच करवाएं। अगर माता पाजिटिव पाई जाए तो उसकी विशेष काउंसलिंग कर उसे बताया जाए कि उनके जन्म लेने वाले बच्चे को विशेष खान-पान एवं उपचार की आवश्यकता होगी।
अगर गर्भवती माता सिकलसेल पाजिटिव है तो उसे अपने बच्चे के जन्म के साथ ही बच्चे का सिकलसेल टेस्ट कराना चाहिए। अगर बच्चा भी पाजिटिव आता है तो बच्चे के खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। क्योंकि सही उपचार एवं उचित खान-पान से इस बीमारी पर बहुत हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है।
जागरूकता जरूरी
राज्यपाल ने कहा कि सिकलसेल की जांच शासकीय अस्पतालों में तो अनिवार्य रूप से की जाए। उसके साथ ही छात्रावासों, आश्रमों में एवं आंगनवाड़ी में भी बच्चों की सिकलसेल की जांच की जाए। अगर बच्चे पाजिटिव आते है तो उनके घर पर जाकर उनके माता-पिता का भी टेस्ट किया जाए। इससे यह होगा कि स्क्रीनिंग बढ़ेगी क्योकि लोग तो संकोचवश जांच करवाने आते नही है। बड़वानी जिला आदिवासी बाहुल्य जिला होने से यहां पर सिकलसेल के मरीजों की संभावना ज्यादा है, अतः जिले में जांच को बढ़ाकर लोगों को सिकलसेल के प्रति जागरूक करना होगा। जागरूकता से ही इसका निदान होगा।
खरगोन – बड़वानी लोकसभा के सांसद श्री गजेन्द्र पटेल ने इस अवसर पर कहा कि रक्तदान शिविर से मुझे आशा है कि अनेक परिवारों में, समाज में, जागरूकता आयेगी और सिकल रोगियों का विश्वास बढेगा। इस अवसर पर जिन भाइयों बहनों ने आज इस रक्तदान शिविर में अपना योगदान दिया है, उन्हें बधाई देता हूँ.
सुशीलादेवी उमरावसिह पटेल सेवा संस्थादन की अध्याक्ष श्रीमती बसंती पटेल की निगरानी में आज महाविद्यालय परिसर में 750 यूनिट रक्तसदान किया गया, इसके अलावा सिकल सेल एनीमिया की जांच के लिए कुल 1010 सैंपल लिए गए, 150 टीबी रोगीयों को पोषण आहरण वितरण किया गया और सिकल सेल एनीमिया से ग्रस्त् रोगीयों को विकलांगता प्रमाण पत्र प्रदान किये गए.
इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक एवं पशुपालन मंत्री श्री प्रेमसिंह पटेल जी, राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी जी, रतलाम-झाबुआ लोकसभा सांसद श्री गुमानसिंह जी डामोर, खरगोन – बडवानी लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री गजेन्द्र पटेल जी, बैतुल सांसद श्री दुर्गादास जी उईके, जिला पंचायत अध्य क्ष श्री बलवंत जी पटेल, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कु चौहान भी उपस्थित थे।


