- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
रक्त की अहमियत समझाएगा “एनीमिया रथ”
इंदौर। रक्त की कमी (एनीमिया) के चलते मरीजों को सिकल सेल, थैलेसेमिया, अप्लास्टिक एनीमिया समेत तरह-तरह की गंभीर बीमारियों के साथ-साथ आईटीपी, पैनसाइटोपेनिया और ब्लीडिंग डिस्सोर्डर्स आदि अनेक प्रकार की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है। रक्त की कमी कई बार मरीज के लिए जानलेवा साबित होती है।
इस विपरीत स्थिति से बचाव के लिए लोगों को जागरुक करने का बीड़ा उठाया है शहर के प्रख्यात चिकित्सक और आयुष मंत्रालय की वैज्ञानिक सलाहकार समिति (केंद्रीय होम्योपैथिक अनुसंधान परिषद्) के अहम सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने। वो 26 फरवरी से लेकर 4 मार्च 2023 तक लगातार एक सप्ताह एनीमिया रथ के माध्यम से न केवल लोगों को खून की कमी से होने वाली तरह-तरह की छोटी-बड़ी समस्याओं के बारे में जागरुक करेंगे बल्कि इनसे बचाव के अत्यंत सरल उपाय भी सुझायेंगे।
जरूरतमंद मरीजों का निःशुल्क उपचार
डॉ. द्विवेदी ने बताया कि एनीमिया रथ संचालन के दौरान वो रक्त की कमी की वजह से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों का सरल औषधीय उपचार भी करेंगे। चुनिंदा जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क उपचार की सुविधा भी मुहैय्या कराईजायेगी। उल्लेखनीय है कि ढाई दशकों से एनीमिया के मरीज़ों का सफलतापूर्व होम्योपैथी इलाज कर रहे डॉ. द्विवेदी पेशेंट्स अवेयरनेस के लिए पिछले कई सालों से एनीमिया रथ सप्ताह का आयोजन कर रहे हैं। जिससे बड़ी संख्या में इंदौर और आसपास के मरीज लाभान्वित होते रहे हैं।
माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के हालिया इंदौर प्रवास के दौरान डॉ. द्विवेदी ने उनसे भेंटकर नये बजट में एनीमिया के इलाज के लिए प्रावधान करने का आग्रह किया था। जिसे सहृदयता से स्वीकार कर लिया गया है। हालिया केंद्रीय बजट में 2047 तक देश को एनीमिया-मुक्त करने की घोषणा को डॉ. द्विवेदी इस दिशा में “मील का पत्थर” मानते हैं।


