- एचएमआर म्यूज़िक रिकॉर्ड्स ने षड्यंत्र का किया भव्य प्रीमियर, एंकर करते नज़र आएंगे अभिनेता पुनीत इस्सर
- राघव जुयाल के पहले से फैन थे नानी, ‘द पैराडाइज’ में कास्टिंग सुनते ही बोले “परफेक्ट!”
- गणेशोत्सव पर सजी सुरों की शानदार महफ़िल, ‘द गोल्डन बीट्स’ में गूंजे आशा भोंसले के सदाबहार नगमे
- CARE CHL Hospitals Launches ‘Pranaam’ in Indore to Strengthen Elder-Friendly Healthcare
- बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं होंगी आसान, केयर सीएचएल हॉस्पिटल्स ने इंदौर में शुरू किया ‘प्रणाम’
इंदौर में आज से चलेगा 8 दिवसीय एनीमिया जागरूकता रथ
इंदौर। रक्त की कमी (एनीमिया) के चलते मरीजों को तरह-तरह की गंभीर बीमारियों के साथ-साथ आईटीपी, पैनसाइटोपेनिया और ब्लीडिंग डिस्सोर्डर्स आदि अनेक प्रकार की दिक्कतों का भी सामना करना पड़ता है।
रक्त की कमी कई बार मरीज के लिए जानलेवा साबित हो सकती है। लोगों को जागरुक करने के लिए एडवांस्ड होम्यो हेल्थ सेंटर एवं होम्योपैथिक मेडिकल रिसर्च प्रा.लि. और आयुष मेडिकल वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा शहर में आज से ८ दिवसीय जागरूकता रथ चलाया जाएगा। रथ के साथ चिकित्सा कर्मियों की टीम रहेगी जो लोगों को रक्त की अहमियत बताने के साथ उन्हें एनीमिया के लक्षण के बारे बताकर सीबीसी जांच कराने की सलाह देगी और समझाइश देगी तथा समाधान भी करेगी।
शहर के प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक और आयुष मंत्रालय की वैज्ञानिक सलाहकार समिति (केंद्रीय होम्योपैथिक अनुसंधान परिषद्) के अहम सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने बताया कि एनीमिया जागरूकता रथ 26 फरवरी से 5 मार्च 2023 तक चलाया जाएगा।
डॉ. द्विवेदी ढाई दशकों से एनीमिया के मरीज़ों का सफलता पूर्वक होम्योपैथी इलाज कर रहे हैं साथ ही पेशेंट्स अवेयरनेस के लिए पिछले कई सालों से एनीमिया रथ सप्ताह का आयोजन कर रहे हैं, जिससे बड़ी संख्या में इंदौर और आसपास के मरीज लाभान्वित हो रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एवं वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के इंदौर प्रवास के दौरान डॉ. द्विवेदी ने उनसे भेंटकर 2023 के बजट में एनीमिया के इलाज के लिए प्रावधान करने का आग्रह किया था। जिसे सहृदयता से स्वीकार कर लिया गया है


