- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
इंदौर में बर्मा के जायके का आनंद दिला रहा द पार्क इंदौर का बर्मीज़ फूड फेस्टिवल

इंदौर। बर्मा में बनने वाले पारंपरिक व्यंजनों का आनंद इन दिनों इंदौर में भी लिया जा सकता है। वहां बनने वाले खास तरह के सूप, सलाद, स्टार्टर, मेनकोर्स और डेजर्ट का लुत्फ अब अपने ही शहर में स्वाद के शौकिन ले सकते हैं। बर्मा के व्यंजनों की लजीज दावत लिए शहर में इन दिनों द पार्क इंदौर में बर्मीज़ एशियन फूड फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है। 24 फरवरी से शुरू हुआ यह फूड फेस्टिवल 5 मार्च तक जारी रहेगा। इस फूड फेस्टिवल के लिए खास तौर पर 28 तरह के व्यंजन बनाए गए हैं। इन व्याजनों का आनंद दोपहर 1 बजे से रात 11.30 बजे तक द पार्क इंदौर के ओपन रेस्टोरेंट एक्वा में लिया जा सकता है।
द पार्क इंदौर के फूड एंड ब्रेवरेज के निदेशक सुदीप कांजीलाल ने बताया कि इस फूड फेस्टिवल को आयोजित करने का उद्देश्य इंदौर के लोगों को बर्मा के जायके से रूबरू करना और कुछ बेहतर व्यंजन खिलाना है। यहां वेज और नॉन-वेज दोनों ही तरह की डिशेज बनाई गई हैं। इसमें बर्मा में बनने वाले व्यंजन के मूल स्वाद को बरकरार रखने का प्रयास किया गया है।
द पार्क इंदौर के शेफ पिंटू बताते हैं कि बर्मीज़ एशियन फूड फेस्टिवल में हिंचो, खाओस्वे, थामिन, थोक सहित कई पारंपरिक व्यंजन रखे गए हैं। इन्हें बर्मा में पैदा होने वाली सब्जी और मसालों से तैयार किया जा रहा है। इन व्यंजनों का चटपटा अंदाज भी है और थोड़ी मिठास भी। यह मिठास नारियल के दूध और नारियल तेल से आई है। यह तमाम डिशेज सेहत के लिए भी बेहतर हैं। यहां तक की चाय भी बर्मा में खास तरह की हर्ब से तैयार होने वाली हर्ब्स से ही यहां बनाई जा रही है।
इसका लुत्फ स्पाइसी टी लीफ से लिया जा सकता है जो कि लेसिव लीफ से बनी है। इसी तरह यहां का स्पेशल क्रिम्ड कॉर्न विथ पराठा है जो कॉर्न और बेबी कॉर्न से निकाले गए क्रीम व लच्छेदार पराठे के साथ तैयार किया गया है। बात अगर सूप की करें तो हिंचो ऐसा सूप है जो यलो लिंटेल दाल में खास तरह के मसाले और सब्जी की स्टफिंग करके तैयार हुए समोसे से बना है। जो नॉनवेज के शौकिन हैं उनके लिए यहां सीफूड की भी लंबी लिस्ट है।


