- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
रंगपंचमी २०२३ : इस रंग पंचमी पर आपकी राशि का शुभ रंग कौनसा है?
डॉ श्रद्धा सोनी
वैदिक ज्योतिष आचार्य, रत्न विशेषज्ञ, वास्तु एक्सपर्ट

वर्ष २०२३ में १२ मार्च, रविवार को रंगपंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। रंग पंचमी के दिन भी जहां देवताओं के पसंद के रंग उन्हें अर्पित किया जाता है, वहीं ज्योतिष के अनुसार यदि राशि के मुताबिक रंगों का उपयोग किया जाता है तो इसका लाभ मिलता है। आइए जानते हैं इस रंग पंचमी पर कौनसा रंग आपकी राशि के लिए शुभ रहेगा। यहां पढ़ें अपनी राशि के अनुसार-
१२ राशि और उनके कलर :-
१. मेष राशि- आपका रंग लाल व नारंगी है। पीले रंग के सभी शेड्स भी आपके लिए बढ़िया हैं। इन रंगों के उपयोग से आपको शक्ति और स्फूर्ति मिलेगी।
२. वृषभ राशि- आपके लिए नीले, काले और हरे रंग के सभी शेड्स उपयुक्त हैं। ये रंग आपको ऊर्जावान बनाए रखने में सक्षम हैं।
३. मिथुन राशि- आपका रंग हरा हैं। हरा रंग आपको तनावमुक्त करने में मददगार साबित होगा।
४. कर्क राशि- आपका रंग है क्रीम, जो कि चंद्रमा का रंग है। यह रंग आपकी मानसिक शक्ति बढ़ाएगा।
५. सिंह राशि- आपका रंग नारंगी है एवं गुलाबी, लाल, पीले रंग के सभी शेड्स आपके लिए अच्छे हैं। ये रंग आपमें नया जोश और उमंग पैदा करने में सक्षम होंगे।
६. कन्या राशि- गहरा हरा रंग आपके लिए ऊर्जा व संपन्नता दायक है। यह रंग आपके तनाव को दूर करने में मदद करेगा।
७. तुला राशि- आपका रंग नीला, काला और हरा है। ये सभी रंग आपके लिए लाभकारी हैं।
८. वृश्चिक राशि- आपका रंग लाल है। लाल रंग आपके लिए ऊर्जादायक सिद्ध होगा।
९. धनु राशि- आपके रंग पीले और लाल हैं। खुद पर नियंत्रण रखने में पीला रंग आपकी मदद करेगा।
१०. मकर राशि- बैंगन, नीला और काला आपके रंग हैं। ये रंग आपके अनुकूल हैं।
११. कुंभ राशि- काला, नीला और बैंगनी आपके रंग हैं। ये रंग आपके लिए लाभकारी हैं।
१२. मीन राशि- आपके रंग लाल और पीले हैं। स्वयं पर नियंत्रण रखने में पीला रंग आपके लिए लाभकारी हैं।


