- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
थिंकरबेल लैब्स के मेड-इन-इंडिया टेक्नोलॉजी, एनी का क्रियान्वयन रीवा में यमुना प्रसाद शास्त्री नेत्रहीन एवं विकलांग महाविद्यालय में हुआ
रीवा, भारत: अग्रणी एजुकेशन टेक्नॉलॉजी कंपनी, थिंकरबेल लैब्स ने रीवा, मध्यप्रदेश में यमुना प्रसाद शास्त्री नेत्रहीन एवं विकलांग महाविद्यालय में अपनी अत्याधुनिक टेक्नॉलॉजी, एनी का क्रियान्वयन किया। यह कंपनी के मिशन, भारत में नेत्रहीन विद्यार्थियों के लिए समावेशी शिक्षा के व्यवस्था का निर्माण करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
एनी एक अभिनव स्मार्ट क्लास टेक्नॉलॉजी है, जो नेत्रहीन विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता की शिक्षा उपलब्ध कराती है । एनी का अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर एवं हार्डवेयर, संवादपूर्ण ऑडियो एवं स्पर्श के माध्यम से अध्याय को दिलचस्प बनाता है एवं विद्यार्थियों को अपनी गति एवं अपने अनुसार सीखने देती है.
रीवा में यमुना प्रसाद शास्त्री नेत्रहीन एवं विकलांग महाविद्यालय में एनी का क्रियान्वयन स्थानीय समुदाय के सहयोग और अत्यधिक उत्साह के साथ पूरा किया गया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री, श्री शिवराज सिंह चौहान और जिला कलेक्टर, श्री मनोज पुष्प ने इस कार्यक्रम में उपस्थित होकर स्कूल को एनी टेक्नॉलॉजी दान की। कार्यक्रम के दौरान, थिन्केर्बल लैब्स की टीम ने छात्रों एवं शिक्षकों को एनी का परिचय दिया एवं उनको एनी का उपयोग करने की ट्रेनिंग दी।
श्री मनोज पुष्प, जिला कलेक्टर, रीवा ने कहा, ‘‘एनी स्मार्ट क्लास के माध्यम से बच्चे बहुत ही जल्द ब्रेल लिपि लिखने और पढ़ने में पारंगत हो जाएंगे। यदि जरूरत होगी, तो हम स्कूलों में और ज्यादा डिवाईस स्थापित करेंगे, और सुनिश्चित करेंगे कि एनी हर विद्यार्थी को उपलब्ध हो सके।’’
थिंकरबेल लैब्स के को-फाउंडर एवं डायरेक्टर, अमन श्रीवास्तव ने यमुना प्रसाद शास्त्री नेत्रहीन एवं विकलांग महाविद्यालय और रीवा के जिला प्रशासन के साथ काम करने के लिए अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘हम माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं श्री मनोज पुष्प जी के आभारी हैं की उन्होंने एनी को रीवां के छात्रों तक पहुंचाने में हमारी सहायता की। समावेशनी विकास पर उनका प्रगतिशील दृष्टिकोण रीवा में नेत्रहीन विद्यार्थियों के अध्ययन की प्रक्रिया में परिवर्तन ला देगा। हम मध्य प्रदेश राज्य सरकार के साथ काम करने और इस राज्य को नेत्रहीन विद्यार्थियों की शिक्षा का आदर्श बनाने की ओर बढ़ने के लिए उत्साहित हैं।’’
थिंकरबेल लैब्स के समावेशी शिक्षा के निर्माण के उद्देश्य को प्राप्त करनी की ओर एनी एक महत्त्वपूर्ण कदम है। इस क्रियान्वन के पश्चात्, एनी पूरे भारत में 75 से अधिक ब्रेल शिक्षा केंद्रों में उपस्थित है. थिंकरबेल लैब्स टीम अपने समावेशी शिक्षा के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु निरंतर कार्य करती रहेगी।


