- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में परफार्मिंग आर्ट्स में प्रवेश प्रारंभ, कार्य परिषद सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने विश्वविद्यालय प्रशासन का जताया आभार
- देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में ‘स्कूल ऑफ आयुष’ और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने का प्रस्ताव
- GrammyAward Winning Sarod Brothers Amaan Ali Bangash and Ayaan Ali Bangash Drop a Brand New Album – Lullabies.
- स्वतंत्रता दिवस 2026 के लिए खास लैपटॉप ऑफर पेश कर रहा है एसुस, 53% तक की हो सकती है बचत
- इंडियन बैंक के 120वें स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत एमएसएमई आउटरीच कार्यक्रम एवं सीएसआर गतिविधियों का आयोजन
दृष्टिहीन भाइयों और वृद्धाश्रम में राखी मनाई।
इंदौर. लायनेस क्लब सुप्रभात ने रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व किला मैदान मध्य प्रदेश दृष्टिहीन कल्याण संघ इंदौर में सुबह सभी बच्चों को खाना खिलाया व वहां पर टॉवेल साडिय़ां व जरूरत के बर्तन दिए.
दोपहर में आस्था वृद्धाश्रम परदेशीपुरा में वृद्ध महिलाओं एवं पुरूषों को तिलक निकालकर राखी बांधी. मिठाई एवं नमकीन के पैकेट का वितरण किया गया. भजन, देश भक्ति गीत धीरज भैया के द्वारा गाये गए. साथ ही पानी की बाटल और 20 किलो दाल भी दी गई.
उपयुक्त जानकारी क्लब अध्यक्ष इति जैन ने देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में क्लब के एवं अन्य सदस्यों ने साथ दिया स्मृति जैन, मिनाक्षी जैन, सुनीता सेठी, सपना हरसिद्धि, रागिनी चक्रधर, मधु वेद, पुष्पा काला, टिन्कल जैन, प्रीति जैन, प्रभा गंगवाल उपस्थित थे. अभार पिंकी बेतव ने माना.


