- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
कांटाफोड़ शिव मंदिर पर भस्म आरती में शामिल हुए विजयवर्गीय
इंदौर. नवलखा स्थित मनकामेश्वर कांटाफोड़ शिव मंदिर पर रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आज सुबह ब्रम्ह मुहूर्त में भगवान मनकामेश्वर महादेव की भस्म आरती संपन्न हुई। मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विष्णु बिंदल, बी.के. गोयल, अजय खंडेलवाल, राजकुमार अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालु आरती में शामिल हुए।
इस अवसर पर भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी पूरे समय उपस्थित रहकर भगवान के भस्म श्रंगार एवं अभिषेक सहित विभिन्न अनुष्ठानों में भाग लिया। मनकामेश्वर महादेव का इस मौके पर पुष्प एवं अन्य पजून सामग्री से मनोहारी श्रंगार किया गया था।
समाजसेवी टीकमचंद गर्ग, पार्षद शोभा रामदास गर्ग, मनीष मामा सहित अनेक विशिष्टजन भी भस्म आरती में उपस्थित थे। मंदिर पर चल रहे श्रावणी उत्सव का समापन सोमवार 27 अगस्त को होगा.


