- Shakti Pumps Showcases Integrated Solar Portfolio and Signs MoU with International Solar Alliance at Bharat Renewable Energy Summit & Expo 2026
- लेनोवो ने अमर बाबू को बनाया मोटोरोला मोबिलिटी का नया प्रेसिडेंट
- Shiamak Davar, Hans Zimmer to Nitesh Tiwari: Ramayana Brings the Brilliance of Cinematic Maestros
- “I feel really quite lucky to be there”: Saif Ali Khan on family, fatherhood and the joy of having everyone under one roof
- रामायण के प्रीमियर पर शीना चौहान ने नितेश तिवारी द्वारा सीता के नए रूप की कल्पना और महाकाव्य की महिला पात्रों के सशक्त चित्रण की सराहना की।
राज्य सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता का समापन, मप्र सब जूनियर टीम घोषित
इंदौर. मध्यप्रदेश जूडो एसोसिएशन के निर्देश में इंदौर जिला जूडो एसोसिएशन द्वारा क्रिश्चियन कॉलेज के ब्रॉन्सन हॉल में राज्य सब जूनियर प्रतियोगिता का समापन समारहो मप्र जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन सिंह यादव की अध्यक्षता और मध्यप्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के उपाध्यक्ष ओम सोनी के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ.
इस अवसर पर अतिथि स्वागत मप्र जूडो एसोसिएशन के सचिव कुरूष दिनशॉ आयोजक इंदौर जिला जूडो एसोसिएशन के सचिव नरेश टटवाड़े, प्रतियोगिता समन्वयक पूर्णिमा बिसे व मेहमूद खान, राजेश योगी ने किया. मप्र जूडो एसोसिएशन द्वारा पूर्णिमा बिसे को प्रदेश की प्रथम कॉन्टीनेन्टल रैफरी बनने पर सम्मानित किया.
सचिव कुरुष दिनशॉ ने बताया कि इस प्रतियोगिता के परिणामों के आधार पर टीम घोषित की जा रही है. जो जूडोकास 7 से 11 सितंबर ऊना हिमाचल प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश टीम का नेतृत्व करेंगे.
टीम सदस्यगण इस प्रकार है. ग्रुप 1- 30 किग्रा बालक वर्ग: गौरव राजूप, 35 किग्रा युवराज सिंह राणा, 40 किग्रा शिवाशीष कौरव, 45 किग्रा मानस तिवारी, 44 किग्रा से अधिक सार्थक जैन. बालिक वर्ग ग्रुप 1 में 30 किग्रा में अमरीन फिरदौस, 32 किग्रा गौरी दत्त, 40 किग्रा, तनीशा मशानी, 45 किग्रा भावना सोलंकी, 45 से अधिक गीतिका शिवहरे. बालक गर्व: उ35 किग्रा देवेश साहू, 40 किग्रा अमित शर्मा, 45 किग्रा राहुल गौड़, 50 किग्रा अर्जुन कमल, 50 किग्रा से अधिक सिद्धार्थ.
ग्रुप2- बालक: 50 किग्रा राजविजयसिंग, 55 किग्रा कुशाग्र राजपूत, 60 किग्रा राघवेन्द्र सिंग, 66 किग्रा हिमांशु शर्मा, 66 किग्रा से अधिक वरूण चौरसिया. बालिका वर्ग: 32 किग्रा सारिका अंजूम, 36 किग्रा अनम बानो, 40 किग्रा प्रिती पटेल, 44 किग्रा निहारिका सोनी, 44 किग्रा से अधिक सौम्या शाह.
ग्रुप 3- बालिका: 44 किग्रा निधि यादव, 48 किग्रा सौम्या अंसारी, 52 किग्रा स्नेहा थापा, 57 किग्रा महिमा गोस्वामी, 57 किग्रा से अधिक जिगना शर्मा. कोच मोनिका एवं पारोची गीतिका पंत, मैनेजर भारत कुमावत.


