- अब बिना ऑपरेशन भी हटेगी ब्रेस्ट की गांठ, इंदौर में शुरू हुई नई तकनीक
- जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट की फिल्म 'डोरोथी' का टाइटल आउट, TIFF प्रीमियर से पहले बड़ा सरप्राइज
- सन नियो लेकर आ रहा है 'राजनंदिनी' : बदला, प्यार और रहस्यों से भरी एक नई कहानी
- Sun Neo Announces Raajnanndini: A Powerful Story of Revenge and Love
- दिल धोखा और डिज़ायर से लेकर लॉक अप सीज़न 2 तक… आकांक्षा चमोला का धमाकेदार सफर
खजराना गणेशजी को बांधा गया जनतंत्र का रक्षा सूत्र
इंदौर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर इंदौर स्थित श्री खजराना गणेशजी को विशाल राखी बांधी गई । पालरेचा परिवार की इस राखी में भारतीय जनतंत्र का नयनाभिराम चित्रण किया गया है।
रविवार की सुबह ब्रहा मुहुर्त में मंंत्रोच्चार और जय गणेश के उद्घोष के साथ राखी निर्माता श्री शान्तु एवं पुन्डरीक पालरेचा परिवार सहित यह राखी श्री गणेशजी को अर्पित की।
45 इंच व्यास की लंबी डोरी वाली इस राखी में नग नगीनों एवं जरदोशी वर्क के साथ अमेरिकन डायमंड लेस फोम का सुंदर वर्क किया है।
गौरतलब है कि पालरेचा परिवार कई वर्षों से राखी बनाकर देवालयों में अर्पित कर रहा है। खजराना के साथ बडा गणपति जी, उज्जैन श्री महाकालेश्वर, चिंतामण गणेश एवं सिद्धि विनायक मंदिर मुंबई पर भी रक्षा सूत्र बांधने की परम्परा निभाई जा रही है।
इस मौके पर श्री मोहनदादा भट्ट, श्री जयदेवजी, श्री अशोक भट्ट, श्री सतपालजी, शैलेंद्र गुप्ताजी भी उपस्थित थे।


