- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
नशे व ऐशो आराम करने के लिए लूटते थे मोबाइल
द्वारकापुरी पुलिस ने डकैती की योजना बनाते 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
इन्दौर. द्ववारकापुरी पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए शातिर गैंग के 5 आरोपियों को हथियार सहित गिरफ्तार किया. आरोपियों से पूछताछ में मोबाईल लूट की घटनाओं का भी खुलासा हुआ. वे रेसर बाइकों से मोबाइल लूटते थे. वे य लूट नशे और ऐशो आराम का शौक पूरा करने के लिए करते थे. आरोपियों के कब्जें से 34 मोबाइल व घटना में प्रयुक्त एक यामाहा आर-15 व एक पल्सर मोटर सायकल भी जब्त की गई है.
द्वारकापुरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वीआईपी परस्पर नगर के सामने खालीग्राउन्ड में 5 संदिग्ध हथियार बंद होकर केट रोड पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहें हैं. मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो टीमें मौके पर पहुंची. दोनों टीमों ने दबिश देकर आऱोपी राजा पिता दयाराम झङने (21) निवासी द्वारकापुरी, अरविन्द पिता मुकेश फुलमांली (20) निवासी अहिरखेङी द्वारकापुरी, दीपक पिता संतोष दागवाने (22) निवासी अहिरखेङी द्वारकापुरी, विजय पिता राजाराम पाल (19) निवासी अहिरखेङी द्वारकापुरी और बबली उर्फ बबलू पिता कैलाश बालुनी (19) निवासी द्वारकापुरी को पकडा.
बदमाशों से एक आर 15 मोटर सायकल व एक पल्सर मोटर सायकल जप्त की गई. आरोपियों ने पूछताछ में अलग-अलग घटनाओं में सिद्धी पुरम, गोपुर चौहारा, केसर बाग, राजेन्द्र नगर, में मोटर सायकल से मोबाइल लूटना बताया. इस पर कार्रवाई कर आरोपी अरविंद से कुल 11 मोबाइल, आरोपी दीपक से कुल 8 मोबाइल, आरोपी राजा से 06 मोबाइल, आरोपी बबलू से 5 मोबाइल एवं आरोपी विजय से 4 मोबाइल कुल 34 मोबाइल जप्त किये गए जिसमें जिसमें 3 आईफोन, 11 सेमसंग, 8 वीवो, 3 एमआई, 2 आसुस व शेष अन्य मोबाइल कुल कीमती 2लाख 75 हजार जप्त किये गए.
आरोपीगण अरविंद व दीपक से एक सेमसंग कम्पनी का मोबाईल जिसका जप्त किया गया. इसके अतिरिक्त थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्र में प्रगति नगर ब्रिज के पास व कृष्णा नगर मैन रोड से लूट की 3 घटनाओं के मोबाइल भी जप्त किये गए हैं जिसमें दो आई फोन हैं.
बात करने वालों को करते थे टारगेट
आरोपीगण मोबाइल लूटने के दौरान मोटर सायकलों से निकलकर ऐसे लोगों को टारगेट करते थे जो रोड पर फोन पर बात करते हुए जा रहे होतेहैं. लूट की वारदातों के मोबाइल फोन बेचकर पैसों का उपयोग नशे व ऐशो आराम में उपयोग करते थे। आरोपीगणोंसे और भी वारदातों का खुलाशा होनो की संभावना है. पुलिस टीम द्वारा आरोपीगण को हिरासत में लिया जाकर विस्तृत पूछताछ की जा रही है.


