- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
रौब जमाने के लिए सोशल मीडिया पर हथियार के साथ डालता था फोटो
क्राईम ब्रान्च ने पकड़ा कुख्यात बदमाश बकरी को पकड़ा
इन्दौर. क्राइम ब्रांच ने सोशल मीडिया पर हथियार के साथ फोटो डालने वाले कुख्यात बदमाश बकरी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पर 26 से ज्यादा अपराध पंजीबद्ध है. क्राइम ब्रांच की टीम ने उसके एक साथ को भी पकड़ा है.
क्राइम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसायकल से थाना परदेशीपुरा क्षेत्रान्तर्गत गांजा बेचने के लिये घूम रहा है. सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम ने परदेशीपुरा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुये एक व्यक्ति को एनटीसी ग्राउण्ड से घेराबंदी कर पकड़ा. पूछताछ में उसने अपना नाम आकाश उर्फ बकरी पिता सुनील भीलवारे (21) निवासी जनता क्वार्टर बताया.
आरोपी आकाश उर्फ बकरी परदेंशीपुरा क्षेत्र का एक कुखयात बदमाश है. मौके पर आरोपी की मोटर साईकिल पर एक सफेद रंग की प्लास्टिक की थैली टंगी थी जिसकी तलाशी लेने पर प्लास्टिक की थैली में करीब 2 किलो 180 ग्राम गाँजा मिला जिसकी कीमत 10000 रुपए है. पूछताछ में आरोपी ने उपरोक्त गांजे को अवैध रूप से अपने पास रखना बताया. क्राइम ब्रांच ने उसे जप्त कर आरोपी बकरी को गिरफ्तार किया.
आरोपी आकाश उर्फ बकरी के जिले का कुखयात बदमाश है जोकि आदतन अपराधी है. आरोपी पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगभग 26 से ज्यादा अपराध पंजीबद्ध है .
आरोपी सोशल मीडिया फेसकबुक आदि पर अपना रौब जमाने के लिये हथियार लेकर अपने फोटो अपलोड करता था जिससे आम जनता व शहर में उसका खौफ बरकरार रहे. आरोपी स्वयं को शेर बताता था और आम जन में उसका काफी भय व्याप्त था और निरंतर ऐसी गतिविधियों को अंजाम देता था ताकि कोई व्यक्ति उसके खिलाफ गवाही व पुलिस को उसके कारनामों कर सूचना ना दे.
अवैध गाँजा वह कहां से खरीदता था तथा कहां कहां बेचता था उस संबंध में आरोपी बकरी से पूछताछ की जारी है जिससे अन्य वारदातों के खुलासा होने की संभावना है. आरोपी बकरी गैंग बनाकर अपराध करता था जिसके संबंध में इसके अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है .
साथी भी रासुका में पकड़ाया
वहीं इसी अनुक्रम में आरोपी आकाश बकरी से प्राप्त जानकारी के आधार पर उसके साथी रोहित उर्फ मैगी पिता राजेन्द्र उर्फ राजेंश यादव निवासीनई जीवन की फेल को पकड़ा. इसके शहर के परदेंशीपुरा थाने में एक दर्जन से अधिक अपराध पंजीबद्ध है. आरोपी रोहित आदतन अपराधी है और आकाश का गत लम्बे समय से साथी है. आरोपी रोहित, आरोपी आकाश बकरी के साथ अधिकतम अपराधों में शामिल रहा है तथा आरोपी बकरी की हथियारों के साथ फोटो आदि सोशल मीडिया पर वायरल कर बकरी का खौफ पैदा करने की जिम्मेदारी भी आरोपी रोहित के पास थी, जिसके संबंध में तकनीकी जांच की जा रही है. आरोपी रोहित को रासुका के तहत कार्यवाही की जाकर पुलिस टीम द्वारा हिरासत में लिया गया है.


