- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
गाड़ी से कट मारने के विवाद में की थी हत्या
तेजाजी नगर पुलिस ने सात आरोपियों को किया गिरप्तार
इन्दौर. तेजाजी नगर पुलिस ने 15 अगस्त को हुए हत्याकाण्ड का पर्दाफाश कर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों ने कट लगने के विवाद में हत्या का अंजाम दिया दिया.
उल्लेखनीय है कि पुलिस थाना तेजाजी नगर क्षेत्रान्तर्गत 15 अगस्त को रात में लेकविष्ठा खंडवा रोड़ पर प्रवीण उर्फ कालू की सनसनीखेज हत्या अज्ञात आरोपीगणो ने कर दी थी. मामले में आरोपियों को पकडऩे के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने नगर पुलिस अधीक्षक आजाद नगर सुश्री संध्या राय और थाना प्रभारी तेजाजी नगर नीरज कुमार के नेतृत्व मे एक टीम गठित की.
पुलिस टीम घटना के बाद से लगातार अथक प्रयास किये गये, जिनमे लगभग 100 से अधिक लोगों से पूछताछ एवं भेरूघाट से आईटी पार्क तक के लगभग 200 शासकीय एवं निजी कैमरों के फुटेज तलाश किये गये. संभावित नंबर एव रंग की एक्टिवा व बुलेट की लगभग 2000 गाडिय़ों की जांच के पश्चात पुलिस को घटना का खुलासा करने में सफलता मिली. घटना वाले दिन सात आरोपी को जो की तीन वाहनों से भेरूघाट गये थे, के द्वारा गाड़ी के कट मारने के विवाद को लेकर, उक्त हत्या को अंजाम देना प्रकाश में आया था. पुलिस टीम घटना का खुलासा करते हुये सभी सातों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.
आरोपियों के नाम है अभिषेक पिता कमलकिशोर कुशवाह (19) नि खंड़वा रोड, अनिरूद्ध पिता राजेश बुन्देला (20) निवासी अहिल्यापुरी कालोनी, अनिकेत पिता कसोनिया पिता रामचरण कसोनिया (19) निवासी सनसाईन हाई सेकेण्डरी स्कूल के पीछे खंड़वा नाका, देवाशीष पिता राकेश रावल (20) निवासी सुदामानगर, हर्षित पिता शैलेन्द्र हार्डिया (22) निवासी खंडवा रोड, सागर मोर्य (23) निवासी नया हरसूद और अंकित उर्फ सुमित पिता सुरेश गावरी (21) निवासी खातेगांव जिला देवास.
टीम को 20 हजार रुपए का पुरस्कार
पुलिस द्वारा सभी आरोपीगणों को गिरफ्तार कर, उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बुलेट मोटर साईकिल व दो एक्टिवा गाड़ी एवं एक लोहे का पाईप, एक लकड़ी का डण्डा व एक कमर बेल्ट जप्त किया गया है. उक्त घटना का खुलासा कर आरोपीगणों को पकडऩे में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेजाजी नगर नीरज कुमार व उनकी टीम के सउनि दिनेश कुमार, प्रआर जालमसिंह, प्रआर. संजय देशला, प्रआर. दिनेश गोयल, प्रआर रामकुमार मिश्रा, आर नितिन, आर विजेन्द्र, आर गोविंदा, आर संदीप, आर वीरसिंह, आर समरथ की महत्वपूर्ण भूमिका रही. उक्त सराहनीय कार्य करने वाली टीम को, पुलिस अधीक्षक पूर्व द्वारा 20000 रूपये के पुरस्कारसे पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है.


