- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
आयुष विश्वविद्यालय इंदौर -सांवेर में शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री व आयुष मंत्री से चर्चा करूंगा – कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट
आयुष मंत्रालय भारत सरकार – वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी ने मुलाकात कर इंदौर-सांवेर विधानसभा क्षेत्र में मप्र आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए आवेदन दिया
इंदौर। मप्र में आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना की जाना तय है। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में स्थापित करने की मांग लगातार आयुष मंत्रालय भारत सरकार में वैज्ञानिक सलाहकार बोर्ड के सदस्य डॉ. ए.के. द्विवेदी कर रहे हैं। इसी सिलिसिले में इंदौर में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे मप्र शासन में कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट से डॉ. द्विवेदी ने मुलाकात की।
इस दौरान डॉ. द्विवेदी ने मंत्री सिलावट को आयुष विश्वविद्यालय के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही एक आवेदन कैबिनेट मंत्री को सौंपा जिसमें कहा कि इंदौर-सांवेर विधानसभा क्षेत्र में म.प्र. आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए। डॉ. द्विवेदी ने मंत्री सिलावट को बताया कि संचालनालय, आयुष, मध्य प्रदेश द्वारा जारी पत्र दिनांक 25.05.2023 के अनुसार मध्य प्रदेश आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना किए जाने की कार्यवाही प्रचलन में है।
चुकि पूर्व में म.प्र. मेडिकल युनिवर्सिटी की स्थापना, जबलपुर में की जा चुकी है और म.प्र. प्रौद्योगिकी (इंजीनियरिंग) विश्वविद्यालय की स्थापना, भोपाल में की जा चुकी है, इसलिए आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना इन्दौर-सांवेर या अन्य विधानसभा क्षेत्र में किया जाना चाहिए। क्योंकि इंदौर मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहलाता है। साथ ही इंदौर एजुकेशन हब भी है यहां मेडिकल कॉलेज, आईआईएम, आईआईटी जैसे संस्थान है। और बड़ी-बड़ी कोचिंग संस्थान भी है जहां देश के अनेक राज्यों से आकर विद्यार्थी मेडिकल एक्जाम की तैयारी करते हैं। ऐसे में यहां यदि आयुष विश्वविद्यालय की स्थापना की जाती है तो मेडिकल के क्षेत्र में भविष्य देखते हुए तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को एक बेहतर विकल्प मिलेगा। साथ ही भविष्य में इंदौर की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी उपलब्ध हो सकेगी। और आयुष के क्षेत्र में अनुसंधान भी हो सकेगा.
मंत्री जी से निवेदन किया कि इस विषय पर पत्र लिखकर मुंख्यमंत्री जी और आयुष मंत्री से इंदौर-सांवेर विधानसभा क्षेत्र में मप्र आयुष विश्वविद्यालय स्थापित किए जाने का अनुरोध करें। इस पर मंत्री सिलावट ने आयुष विश्वविद्यालय के संदर्भ में जल्द ही पत्र लिखकर मुख्यमंत्रीजी एवं आयुष मंत्री से सकारात्मक प्रयास करने का आश्वासन दिया।
इसके अलावा मंत्री सिलावट ने डॉ. द्विवेदी द्वारा होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के माध्यम से सिकल सेल एनीमिया, अप्लास्टिक एनीमिया सहित अन्य जटिल बीमारियों का उपचार करते हुए मरीजों को राहत पहुंचने के प्रयास को सकारात्मक बताते हुए प्रशंसा की। साथ ही इंदौर की जनता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने के लिए भी उन्हें धन्यवाद दिया और कहा कि इंदौर की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलवाने मैं हमेशा आपके साथ रहूंगा और शासन से जितना सहयोग हो सकेगा करूवाऊंगा।


