- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
प्रोफ़ेसर डॉ एके द्विवेदी को मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर का कार्यपरिषद सदस्य मनोनीत किया

एस के आर पी गुजराती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज इंदौर के प्रोफ़ेसर डॉ एके द्विवेदी को मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर का कार्यपरिषद सदस्य मनोनीत किया।
उल्लेखनीय है कि डॉ द्विवेदी पिछले २५ वर्षों से इंदौर में होम्योपैथी सहित आयुष चिकित्सा एवं शिक्षा तथा अनुसन्धान के क्षेत्र में विकास के उकृष्ट कार्य कर रहें हैं उनके कार्यपरिषद सदस्य बनने से देवी अहिल्या विश्विद्यालय में स्कूल ऑफ़ आयुष बनाए जाने की संभावना और अधिक बढ़ गई है.
शिक्षा को बेहतर बनाना, अनुसन्धान को बढ़ावा देना तथा आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस को भी विश्विद्यालय में प्रभावी तरीके से लागू कराना उनके मूलभूत उद्देश्यों में शामिल है. डॉ द्विवेदी २०१५ से लगातार केंद्रीय होम्योपैथिक अनुसन्धान परिषद् आयुष मंत्रालय भारत सरकार के सदस्य हैं तथा आपने कोरोना काल में जनहित में अत्यंत सराहनीय कार्य किये हैं.
इंदौर के सांसद श्री शंकर लालवानी जी एवं होम्योपैथिक मेडिकल एसोसिएशन के समस्त पदाधिकारी एवं परिवार के सभी सदस्यों ने माननीय राज्यपाल जी को इस मनोनयन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है. इस उपलब्धि के लिए सबसे पहले विश्व विद्यालय के कुलपति श्रीमती रेनू जैन ने फ़ोन पर बधाई दी तथा श्री गुजराती समाज के अध्यक्ष, महामंत्री सहित एस के आर पी गुजराती होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज इंदौर के चेयरमैन, प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने बधाई प्रेषित की है


