- गोवा में डॉ. ए.के. द्विवेदी की पुस्तक ‘कैंसर में होम्योपैथी’ का विमोचन
- Power, Purpose & 75 Women Achievers: Nivedita Basu’s Self-Made Woman Awards Make a Grand Delhi & North Debut
- आईआईएम इंदौर ने मनाया 30वां स्थापना दिवस
- IIM Indore Marks 30 Years of Excellence, Impact, and Institution-Building
- पाँच साल बाद पर्दे पर तनिशा मुखर्जी की वापसी, डायरेक्टर कपिल कौस्तुभ शर्मा की ‘ज़िंदगी फिर भी खूबसूरत है’ के साथ
इंदौर में मॉडल से छेड़छाड़ के आरोपी गिरफ्तार
इंदौर. विजय नगर थाने क्षेत्र में मॉडल से हुई छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस फिलहाल आरोपियों से पूछताछ कर रही है. आरोपियों का कहना है हमने छेड़छाड़ नहीं की थी केवल गाड़ी टकराई थी.
उल्लेखनीय है कि शनिवार को एक मॉडल अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर फोटो व वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि उसके साथ छेड़छाड़ हुई है. चलती गाड़ी में मेरी स्कर्ट खीची गई है जिससे मैं गिर पड़ी और चोट आई. उसके इस ट्विट के बाद कई लोगों ने कमेंट किए और ट्विट सीएम तक भी पहुंच गया. उन्होंने युवती के प्रति संवेदना जताते हुए कलेक्टर और डीआईजी को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए. डीआईजी ने भी ट्विट कर मदद का आश्वासन दिया. हांलाकि जब तक युवती ने रिपोर्ट तक नहीं लिखवाई थी. सोशल मीडिया पर बवाल मचने के बाद सोमवार रात युवती महिला थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज किया. पुलिस ने सीएम के निर्देश के बाद ही अपनी कार्रवाई शुरू कर दी थी और उनकी अलग-अलग टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी. फुटेज के आधार पर मंगलवार शाम को आखिर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ही लिया. पुलिस ने मामले में परदेसीपुरा क्षेत्र के लक्की और बंटी नामक युवक को गिरफ्तार किया है. हालांकि इन युवकों का कहना है कि वे तेज रफ्तार से युवती के बगल से गुजरे थे. इसी दौरान युवती गिर गई। उन्?होंने कहा कि उन्होंने युवती के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की. युवकों के अनुसार वे सामान लेकर जा रहे थे तभी यह दुर्घटना हो गई. वाहन की गति तेज होने से वे रुके भी नहीं और न ही उन्होंने युवती से कुछ कहा. पुलिस ने आरोपियों की पीडि़ता से शिनाख्त करवाई तो पीडि़ता ने पुष्टि की कि इन युवकों ने ही उसके साथ छेडख़ानी की थी.
डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र ने बताया कि काफी फुटेज खंगालने के बाद दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों युवक छेड़छाड़ की बात से इंकार कर रहे है और केवल टकरान की बात कह रहे है. पुलिस मामले में पूरी जांच-पड़ताल करेगी उसके बाद ही उचित कार्रवाई करेगी.


