- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
रिंग रोड सोशल ने इंदौर में अपने 3 साल के यादगार अनुभवों का जश्न मनाया
इंदौर, 27 फरवरी 2024: कम्यूनिटी और कल्चर का अग्रणी हब, रिंग रोड सोशल इंदौर में अपने यादगार अनुभवों के तीन साल पूरे कर रहा है और सोशल की दुनिया में इंदौर का स्वागत करने के लिए तैयार है। रिंग रोड सोशल 29 फरवरी 2024 से 3 मार्च 2024 तक आकर्षक कार्यक्रमों की एक सीरीज आयोजित कर रहा है।
फेस्टिव वीकेंडर की शुरुआत अश्विन अडवाणी के “इंडी ग्रूव” के शानदार परफॉरमेंस के साथ होगी, जो गहरे संगीतमय अनुभवों से सराबोर कर देने वाला परफॉरमेंस है। “इंडी ग्रूव” आने वाले रोमांचक वक्त के लिए माहौल तैयार करेगा। इस सालाना आयोजन में मोटिवाटा द्वारा संचालित “कम्युनिटी मीट-अप” भी शामिल है, जो मौजूद लोगों को आइकॉनिक सोशल बेवरेज का लुत्फ उठाने, और रिंग रोड सोशल के जीवंत माहौल में लोगों से जुड़ने और नेटवर्क बनाने का मौका प्रदान करेगा। शाम का समापन भारत सहित दुनिया भर में अपनी कला के लिए मशहूर इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक आर्टिस्ट अवंतिका बख्शी के मनमोहक परफॉरमेंस के साथ होगा।
इस वीकेंड कार्यक्रम में सनडाउन लाइव का “स्पोकन आर्ट” भी शामिल है, जो एक ओपन माइक कार्यक्रम है। इसमें स्पोकेन वर्ड, पोएट्री और म्यूजिक शामिल है। इस कार्यक्रम को इंदौर की स्थानीय प्रतिभाओं को सेलिब्रेट करने के लिए आयोजित किया जाएगा। यह खुशनुमा शाम “#सैटरडे विथ अमीन + स्टुवी” के साथ जारी रहेगी, जिसमें म्यूजिक और मनोरंजन का शानदार माहौल बना रहेगा। अंतिम दिन, रिंग रोड सोशल “होमग्रोन आर्ट फेस्टिवल” पेश करेगा, जिसे सोल बाज़ार ने क्यूरेट किया है। सोम साक्षी शुक्ला के नेतृत्व में एक मिक्सोलॉजी सेशन “मिक्स विद एब्सोल्यूट” का संचालन होगा, जो अद्वितीय कॉकटेल तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगा। इस चार दिनों के उत्सव का जोश एवं उमंग से भरपूर समापन 3 मार्च 2024 को रात 8 बजे “हाउसपार्टी विथ निदा” के साथ होगा।
फेस्टिव कार्यक्रमों के अलावा, रिंग रोड सोशल सभी सोशलाइट्स के लिए एक विशेष ऑफर भी दे रहा है। 1 मार्च से 3 मार्च 2024 तक, मेहमान इंदौर में अपने पसंदीदा नेबरहुड कैफे में सभी फूड एवं बेवरेज पर 50% की छूट का लाभ उठा सकते हैं।


