- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
इब्राहिम अली खान, शनाया कपूर, अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव बॉलीवुड में कदम रखने वाले अपकमिंग डेब्यूटेंट्स!
बॉलीवुड ने हमेशा दर्शकों को कुछ सबसे टैलेंटेड एक्टर्स दिए हैं, नेटिज़न्स एंटरटेनमेंट डोमेन में न्यूकमर्स उर्फ डेब्यूटेंट्स के बारे में जानने के लिए हर समय उत्सुक रहते हैं। कई डेब्यूटेंट्स ने दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ी है और अभी कई नए टैलेंट्स इंडस्ट्री में जल्द अपनी शुरुआत करने वाले हैं। फ़िल्म के शौकिन बहुत खुश हैं क्योंकि जल्द ही कई मशहूर हस्तियां अपना डेब्यू करने वाले हैं। यहां देखें 2024 में देखने लायक बॉलीवुड डेब्यूटेंट्स की एक लिस्ट दी गई है:
इब्राहिम अली खान
सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान अपनी पहली फिल्म की घोषणा के बाद से ही शहर में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इब्राहिम फ़िल्म ‘सरज़मीन’ के साथ बॉलीवुड की ग्लैमरस दुनिया में कदम रखने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। फ़िल्म का निर्देशन बोमन ईरानी के बेटे कायोज़ ईरानी कर रहे हैं और इसमें एक्ट्रेस काजोल भी उनके साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।
शनाया कपूर
संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर हर बार अपने शानदार लुक से सबका ध्यान खींचती हैं। शनाया वृषभ के साथ अपने पैन इंडिया डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इस फ़िल्म में वह मोहनलाल के साथ नजर आएंगी। शनाया करण जौहर की फिल्म ‘बेधड़क’ में भी अभिनय करती नजर आयें गी। उन्होंने 2022 में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म की घोषणा की और अपना पहला लुक भी साझा की थी।
अंश दुग्गल
नॉन-फिल्मी बैकग्राउंड से आने वाले अंश दुग्गल आनंद एल राय की अगली फिल्म ‘नखरेवाली’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। फिल्ममेकर राहुल शांकल्या द्वारा निर्देशित, बहुप्रतीक्षित आगामी फिल्म पहले ही फ्लोर पर जा चुकी है और फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है। इस रोमकॉम का निर्माण कलर येलो प्रोडक्शन्स द्वारा किया जा रहा है। हाल ही में, अंश ने रेड कार्पेट पर डेब्यू किया। इसने नेटिज़न्स के बीच अंश दुग्गल को अपने फैंस का पसंदीदा बनने के लिए उत्सुकता बढ़ा दी है।
राशा थडानी
इंटरनेट सेंसेशन राशा थडानी सदाबहार एक्ट्रेस रवीना टंडन की बेटी हैं। वह अजय देवगन और उनके भतीजे अमन देवगन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक एक्शन एडवेंचर प्रोजेक्ट है, जिसका निर्देशन अभिषेक कपूर करेंगे। हालांकि, आगामी फिल्म का टाइटल अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन इसने दर्शकों के बीच प्रत्याशा को एक पायदान ऊपर उठा दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह राम चरण के साथ उनकी अगली फिल्म ‘आरसी 16’ में भी नजर आएंगी।
प्रगति श्रीवास्तव
फ़िल्ममेकर आनंद एल राय ने एक परफेक्ट ऑडिशन के बाद एक्ट्रेस प्रगति श्रीवास्तव को फ़िल्म ‘नखरेवाली’ में एक और उभरते सितारे अंश दुग्गल के साथ बॉलीवुड की नई जोड़ी के रूप में लॉन्च करने का फैसला किया। प्रगति की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग हैं, जिससे इस जोड़ी को पहली बार स्क्रीन पर एक साथ देखने का उत्साह काफी बढ़ गया है। प्रगति ने भी हाल ही में रेड कार्पेट पर डेब्यू किया है और जब उनके बहुप्रतीक्षित डेब्यू की बात आती है तो इससे लोग उन्हें स्क्रीन पर देखने का इंतज़ार करने लगते हैं।
पश्मीना रोशन
रितिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना रोशन इश्क विश्क के सीक्वल ‘इश्क विश्क रिबाउंड’ से बॉलीवुड में डेब्यू करती नजर आएंगी। वह रोहित सराफ, जिबरान खान और नायला ग्रेवाल के साथ नजर आएंगी।


