- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
इसरो की नजर भारत के चप्पे-चप्पे पर: श्रीवास्तव
इंदौर. मेडी-केप्स यूनिवर्सिटी में भारतीय अनुसंधान संस्थान (इसरो) के उपनिर्देशक एवं उपग्रह ट्रेनिंग के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. नरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव का व्याख्यान हुआ.
डॉ. श्रीवास्तव ने अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की मदद से आपदा प्रबंधन पर विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने बताया कि भारतीय अंतरिक्ष संस्थान (इसरो) के कई उपग्रह प्रतिक्षण भारत भूमि के चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुए हैं. भू-स्खलन, बाढ़ और भूकम्प जैसी नैसर्गिक आपदाओं के समय इन उपग्रहों की मदद से पीडि़त क्षेत्रों का आकलन कर के राहत कार्य किस प्रकार किये जाते है, इस पर विस्तार से चर्चा की और समझाया.
उन्होंने भारत में आई कई आपदाओं का उदाहरण दिया कि किस प्रकार से सेटेलाइट द्वारा हम सही विषलेशण कर पाये और नुक्सान कम हुआ तथा कैसे पीडि़तों को सही समय सही मदद मिल पाई. अभी हाल ही में कितने ही चक्रवातो से जानमाल की सुरक्षा की जा सकी है.
मेडी-केप्स यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. सुनील के. सोमानी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कार्यक्रम की तारीफ की. इस एफडीपी प्रोग्राम में लगभग 150 फैकल्टी ने कार्यक्रम को सुना और लाभांवित हुए। व्याख्यान के अंत में कुलसचिव, डॉ. प्रद्युम्न यादव ने आभार व्यक्त किया।


