- Before Munna Bhaiyya & Compounder, They Were College Bros: Abhishek Banerjee & Divyenndu’s 23-Year-Old Bond Comes Full Circle
- Can Akshay Kumar Be Deemed The Milestone Man?
- “छठी मैया के साथ जो जुड़ाव मैंने महसूस किया, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है”: तमन्ना भाटिया
- Tamannaah on Studying the Relevance of Chhath for Chhathi Maiya Song from The Vvaan: I spent time studying and understanding the significance of the ritual
- 15 Characters That Define Akshay Kumar’s Extraordinary Career
शिक्षा के क्षेत्र में विधायक की सराहनीय पहल
मेधावी छात्रों को लैपटॉप और इनाम वितरित
इंदौर। विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3 के विधायक गोलू शुक्ला ने शिक्षा के क्षेत्र में एक अनूठी पहल करते हुए क्षेत्र के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का कार्य शुरू किया है। इसी क्रम में संयोगितागंज कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांटा फोड़ मंदिर, छावनी में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त छात्रा को एक लैपटॉप तथा अन्य मेधावी विद्यार्थियों को मेरिट सर्टिफिकेट और पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों व अतिथियों के लिए स्नेह भोज का आयोजन भी विद्यालय परिसर में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। तत्पश्चात अहिल्या आश्रम स्कूल की प्रिंसिपल श्रीमती मंजू बालासिंह ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
अपने संबोधन में विधायक गोलू शुक्ला ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा—
“शिक्षा ही समाज और देश की प्रगति की असली कुंजी है।”
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने छात्रों को संबोधित करते हुए छात्रओ के साथ कई प्रेरणादायी और रोचक प्रसंग साझा किए तथा छात्राओं को लव जिहाद से सतर्क रहने के सुझाव भी दिए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से योगेश मिश्रा (मुन्ना भैया), दीपेंद्र सिंह सोलंकी, पार्षद मृदुल अग्रवाल, रितेश विरांग, आदित्य दीक्षित, आनंद पुरोहित, संदीप जोशी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आभार प्रदर्शन कार्यक्रम का संचालन दिनेश दवे एवं आभार प्रदर्शन नितिन शर्मा द्वारा किया गया।


