- इंदौर पिंक पैंथर्स मध्य प्रदेश लीग (MPL) T20-2026 में चैंपियन बनने के लक्ष्य के साथ उतरने को तैयार; टीम ने अपनी सोच और तैयारियों का रोडमैप साझा किया
- द क्रश कॉफी पर अब होगा खास संडे ब्रन्च
- जल, जीवन और जमीन के संरक्षण के लिए वृक्षारोपण आवश्यक : डॉ. ए.के. द्विवेदी
- Triptii Dimri Dives into Comedy with Maa Behen! A Full-Blown Comedy Caper Coming Up Next?
- The Rise of Ram Charan as Indian Cinema’s Complete Hero
डॉ. कनक द्विवेदी चतुर्वेदी को मिला द्वितीय स्थान
इंदौर। एम.जी.एम. मेडिकल कॉलेज की एम.डी. (बायोकेमिस्ट्री) की शोधार्थी डॉ. कनक द्विवेदी चतुर्वेदी ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर, इंदौर में आयोजित इंडियन एसोसिएशन ऑफ पैथोलॉजिस्ट्स एंड माइक्रोबायोलॉजिस्ट्स की क्षेत्रीय सम्मेलन एवं डॉ. जे.एन. मोंगा ओरेशन एंड रीजनल CME-2025 में उन्होंने साइंटिफिक पोस्टर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
डॉ. कनक के पोस्टर का विषय “सीरम कैल्शियम एंड फॉस्फेट लेवल इन रूमेटाइड आर्थराइटिस” रहा, जिसे निर्णायकों ने आज के समय की जरूरत और चिकित्सा क्षेत्र में उपयोगी विषय बताते हुए अत्यंत सराहा। उनके इस अध्ययन में रूमेटाइड आर्थराइटिस से पीड़ित रोगियों में सीरम कैल्शियम व फॉस्फेट के असंतुलन की भूमिका पर महत्वपूर्ण प्रकाश डाला गया है।
चिकित्सा क्षेत्र के वरिष्ठ विशेषज्ञों ने डॉ. कनक के इस प्रयास को सराहते हुए कहा कि उनका शोध भविष्य में रूमेटाइड आर्थराइटिस के बेहतर निदान और उपचार के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है। यह उपलब्धि एम.जी.एम. मेडिकल कॉलेज इंदौर के लिए गर्व का विषय है।


