- मन की बात में जल संरक्षण को मिला प्रमुख स्थान, डॉ. ए.के. द्विवेदी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार
- परीक्षा सुधार के साथ शिक्षा को भी रोजगारोन्मुखी बनाना होगा
- Madhuri Dixit in Dil To Pagal Hai to Sridevi in Mr. India: Actresses Who Delivered Memorable Rain Dance Sequences in Films
- विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर विशेषज्ञों ने बढ़ते साइलेंट लिवर डैमेज को लेकर दी चेतावनी, जागरूकता और बचाव पर दिया जोर
- Bhumi Satish Pednekkar Joins Rishab Shetty in The Pride of Bharat: Chhatrapati Shivaji Maharaj as the Fierce Warrior Queen Belawadi Mallamma
जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में नारायणा इंदौर का शानदार प्रदर्शन, दो ब्रांच से 68 विद्यार्थियों ने पाई सफलता, 9 ने हासिल किए 99+ पर्सेंटाइल
इंदौर, 24 अप्रैल 2026: देश की प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स (सेशन 2) 2026 में इंदौर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। नारायणा कोचिंग सेंटर, इंदौर से कुल 68 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल कर जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाई किया है। इस उल्लेखनीय परिणाम ने एक बार फिर संस्थान को शहर के अग्रणी शैक्षणिक संस्थानों में शामिल कर दिया है। परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल देखा गया।
इस सफलता की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि सफल विद्यार्थियों में से 9 छात्रों ने 99 से अधिक पर्सेंटाइल प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कठिन प्रतिस्पर्धा और लाखों विद्यार्थियों के बीच यह उपलब्धि समर्पण, निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन का प्रमाण मानी जा रही है। संस्थान प्रबंधन ने इसे इंदौर के लिए गर्व का क्षण बताया।
संस्थान के टॉप प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में संकल्प पाटीदार ने 99.83 पर्सेंटाइल, हुसैन मनासा वाला ने 99.69 पर्सेंटाइल, लक्ष्य राजदेव ने 99.61 पर्सेंटाइल, सक्षम द्विवेदी ने 99.35 पर्सेंटाइल, आरुष साराओगी ने 99.33 पर्सेंटाइल, निशित सिसोदिया ने 99.31 पर्सेंटाइल, महिमा तोमर ने 99.21 पर्सेंटाइल, अतिशी अरोरा ने 99.14 पर्सेंटाइल तथा हितेंद्र सिंह पंवार ने 99.05 पर्सेंटाइल हासिल कर संस्थान का गौरव बढ़ाया।
नारायणा इंदौर ब्रांच के डायरेक्टर्स देवेंद्र वर्मा और अक्षय मालवीय ने कहा कि यह सफलता केवल परिणाम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के विश्वास और शिक्षकों के समर्पण का संयुक्त परिणाम है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल परीक्षा पास कराना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है। विद्यार्थियों को नियमित टेस्ट सीरीज, कॉन्सेप्ट क्लैरिटी सेशन, डाउट सॉल्विंग, पर्सनल मेंटरिंग और परफॉर्मेंस एनालिसिस जैसी आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं दी जाती हैं। इसी व्यवस्थित तैयारी और अनुशासित अध्ययन पद्धति का परिणाम इस वर्ष के शानदार नतीजों में देखने को मिला है।
परिणामों के बाद संस्थान में चयनित विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया गया। शिक्षकों ने सफल विद्यार्थियों को आगामी शैक्षणिक यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं और वर्तमान में तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत निरंतर हो तो सफलता निश्चित है।


