- Vivriti Asset Management Marks Successful Exit of Vintage II funds; ₹3,400 crore returned since inception
- विवृति एसेट मैनेजमेंट ने विंटेज-II फंड्स से सफलतापूर्वक किया एग्जिट
- DBS Bank India enables Customs Duty, Central Excise and Service Tax payments through ICEGATE 2.0
- Madhya Pradesh Well Positioned to Drive India's Next Wave of Growth: Mr Vir S. Advani, Chairman, CII Western Region
- भारत की विकास यात्रा के अगले चरण को गति देने के लिए मध्य प्रदेश पूरी तरह तैयार: श् वीर एस. आडवाणी, चेयरमैन, सीआईआई पश्चिमी क्षेत्र
एका मोबिलिटी ने इलेक्ट्रिक स्कूल बस लॉन्च कर अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का किया विस्तार
प्रवास 5.0 में मेड-इन-इंडिया एका 9M इलेक्ट्रिक स्कूल बस पेश कर छात्रों के लिए सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा दिया
गांधीनगर, 9 जुलाई 2026: भारत की अग्रणी इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनी एका मोबिलिटी ने आज देश के प्रमुख बस और यात्री परिवहन प्रदर्शनी प्रवास 5.0 में अपनी नई एका 9M इलेक्ट्रिक स्कूल बस पेश की। गौरतलब है कि कंपनी भारत सरकार की ऑटो पीएलआई योजना के तहत ‘चैंपियन ओईएम’ श्रेणी में शामिल है।
स्कूल परिवहन के लिए विशेष रूप से तैयार की गई एका 9M इलेक्ट्रिक स्कूल बस, एका के हल्के मोनोकोक प्लेटफॉर्म पर आधारित है। हाई-स्ट्रेंथ स्टील स्ट्रक्चर से लैस यह बस बेहतर सुरक्षा, आरामदायक यात्रा और बेहतर परिचालन क्षमता प्रदान करती है। इसमें ड्राइवर सहित कुल 44 लोगों के बैठने की व्यवस्था है और यह एआईएस 052 सुरक्षा मानकों के अनुरूप है।
इस बस की डिजाइन में छात्रों की सुरक्षा और आराम को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इसमें इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकिंग सिस्टम (ईबीएस), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और एयर सस्पेंशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो छात्रों को सुरक्षित, स्थिर और आरामदायक सफर का अनुभव प्रदान करते हैं।
एका 9M इलेक्ट्रिक स्कूल बस 100 kWh और 200 kWh क्षमता वाले एलएफपी बैटरी पैक के साथ उपलब्ध है। यह एक बार चार्ज करने पर 180 किलोमीटर तक चल सकती है। वहीं, CCS2 फास्ट चार्जिंग तकनीक की बदौलत इसकी बैटरी 1 घंटा 45 मिनट से भी कम समय में पूरी तरह चार्ज हो जाती है।
लॉन्च के अवसर पर एका मोबिलिटी के संस्थापक एवं चेयरमैन डॉ. सुधीर मेहता ने कहा, “एका 9M इलेक्ट्रिक स्कूल बस की शुरुआत भारत के परिवहन क्षेत्र की बदलती जरूरतों के अनुरूप विशेष रूप से तैयार किए गए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधानों को विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। देशभर के शैक्षणिक संस्थान तेजी से पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को अपना रहे हैं। ऐसे समय में हमें अगली पीढ़ी की ऐसी इलेक्ट्रिक स्कूल बस पेश करते हुए खुशी हो रही है, जो सुरक्षा, बेहतर प्रदर्शन और आधुनिक तकनीक का बेहतरीन मेल है। इस नई पेशकश से हमारा इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन पोर्टफोलियो और मजबूत होगा तथा भारत में स्वच्छ, स्मार्ट और आत्मनिर्भर परिवहन व्यवस्था के हमारे विजन को भी नई मजबूती मिलेगी।”
प्रवास 5.0 में एका मोबिलिटी अपनी एका कोच, एका 12M लो एंट्री इलेक्ट्रिक बस, एका 3S और एका 6S का भी प्रदर्शन कर रही है। इनके माध्यम से कंपनी शहरों के सार्वजनिक परिवहन, संस्थागत परिवहन और लास्ट-माइल कनेक्टिविटी के लिए अपने समग्र इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधानों को प्रदर्शित कर रही है।
भारत की सबसे तेजी से उभरती इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहन निर्माता कंपनियों में शामिल एका मोबिलिटी स्वदेशी नवाचार, उन्नत इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों की व्यापक श्रृंखला के माध्यम से देश में पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रही है। कंपनी आत्मनिर्भर भारत के विजन को आगे बढ़ाने के साथ-साथ कारोबारों और फ्लीट ऑपरेटरों को अधिक स्वच्छ, स्मार्ट और प्रभावी मोबिलिटी समाधान अपनाने में भी सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
9, 10 और 11 जुलाई 2026 को गुजरात के गांधीनगर स्थित हेलिपैड एग्जीबिशन सेंटर (एचईसी) के हॉल 1, स्टॉल नंबर 103 पर एका मोबिलिटी के नवीनतम नवाचारों को करीब से देखा और उनका अनुभव किया जा सकता है।


