वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान TEKTON की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

मुंबई, 9 जुलाई 2026: निसान मोटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एनएमआईपीएल) ने आज भारत में आयोजित वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान नई निसान TEKTON को लॉन्च किया। यह लॉन्चिंग कंपनी के उत्पाद विस्तार अभियान (प्रोडक्ट ऑफेंसिव) का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। प्रीमियम सी-एसयूवी सेगमेंट की यह पहली ऐसी एसयूवी है, जिसमें सभी वेरिएंट्स में 100 प्रतिशत टर्बोचार्ज्ड इंजन लाइन-अप दिया गया है। इसके साथ ही इसमें सेगमेंट के कई बेस्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 280 Nm का टर्बो परफॉर्मेंस, गूगल बिल्ट-इन कनेक्टिविटी और 700 लीटर का क्लास-लीडिंग बूट स्पेस शामिल हैं।

TEKTON के साथ निसान अपने एसयूवी डीएनए को भारतीय बाजार के सबसे प्रतिस्पर्धी और तेजी से बढ़ते सेगमेंट में नए रूप में पेश कर रही है। चेन्नई स्थित प्लांट में निर्मित यह एसयूवी कंपनी की “वन कार, वन वर्ल्ड” फिलॉसफी के तहत विकसित की गई है। इसे भारत के ग्राहकों के साथ-साथ दुनिया के कई अन्य देशों में भी निर्यात किया जाएगा, जिससे निसान की ग्लोबल मैन्यूफैक्चरिंग एवं प्रोडक्ट स्ट्रेटजी में भारत की बढ़ती भूमिका और मजबूत होगी।

वर्ल्ड प्रीमियर के दौरान निसान के चीफ परफॉर्मेंस ऑफिसर गुइलॉम कार्टियर ने कहा, “हम भारत में निसान को पहले से अधिक मजबूत और प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में लगातार काम कर रहे हैं। हम अपने एसयूवी पोर्टफोलियो को मजबूत कर रहे हैं और बाजार पर अपना फोकस बढ़ा रहे हैं। नई निसान TEKTON का वर्ल्ड प्रीमियर हमारे उस संकल्प को दिखाता है, जिसमें ग्लोबल प्रोडक्ट स्ट्रेंथ को स्थानीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप पेश किया जा रहा है। TEKTON इस बात का स्पष्ट उदाहरण है कि निसान किस तरह सार्थक बदलाव के साथ भविष्य के लिए तैयार और अधिक प्रतिस्पर्धी उत्पादों की दिशा में आगे बढ़ रही है।”

निसान के एएमआईईओ रीजन के चेयरपर्सन मैसिमिलानो मेसिना ने कहा, “भारत वर्तमान समय में विभिन्न बाजारों और क्षेत्रों में निसान की विकास यात्रा को नई गति दे रहा है। TEKTON हमारी ‘वन कार, वन वर्ल्ड’ फिलॉसफी का मजबूत उदाहरण है। यह एक ग्लोबल प्रोडक्ट है, जिसकी इंजीनियरिंग भारत में की गई है, भारतीय ग्राहकों के लिए इसका निर्माण यहीं हुआ है और इसे कई निर्यात बाजारों के लिए भी विकसित किया गया है। इससे एक ग्रोथ इंजन और एसयूवी प्रोडक्शन हब के रूप में निसान के लिए भारत की भूमिका और मजबूत हुई है।”

नई TEKTON केवल एक नई C-SUV नहीं है, बल्कि भारत में निसान की नई शुरुआत का प्रतीक भी है। इसे इस उद्देश्य से तैयार किया गया है कि ग्राहकों के बीच ब्रांड की स्वीकार्यता बढ़े, निसान की एसयूवी पहचान मजबूत हो तथा ग्राहकों को पहले से अधिक प्रीमियम, फीचर-रिच और आधुनिक तकनीक से लैस ड्राइविंग का अनुभव मिल सके।

निसान और इनफिनिटी के डीवीपी-प्रेसिडेंट (मिडल ईस्ट, केएसए, इंडिया एंड सीआईएस) थियरी सबाग ने कहा, “TEKTON हमारी क्षमताओं का मजबूत उदाहरण है। इसके माध्यम से ग्लोबल एसयूवी एक्सीलेंस को भारत में लाया गया है। नई ग्रेवाइट की लॉन्चिंग के बाद अब नई निसान TEKTON का वर्ल्ड प्रीमियर भारत में हमारी वापसी की रणनीति को और गति देने वाला तथा हमारे एसयूवी पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने वाला है। बोल्ड डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स, आधुनिक तकनीक और दमदार एसयूवी कैरेक्टर के साथ TEKTON आज के ग्राहकों की बदलती उम्मीदों के अनुरूप तैयार की गई है।”

अलग पहचान के साथ आकर्षक लुक (Unmistakable Presence)
लोकप्रिय मॉडल Nissan Patrol से प्रेरित और एक दमदार एवं अलग पहचान देने वाले डिजाइन के साथ TEKTON निसान की शानदार एसयूवी विरासत को आगे बढ़ाती है। पहली नजर में ही छाप छोड़ने के लिए बनाई गई यह एसयूवी प्रीमियम प्रजेंस, कमांडिंग स्टांस और आधुनिक एयरोडायनामिक डिजाइन का बेहतरीन मेल पेश करती है।

इसकी आकर्षक और संतुलित silhouette, उभरी हुई बॉडी लाइन्स, मस्क्युलर व्हील आर्च, एयरो-ट्यून स्पॉइलर, फ्लश रूफ रेल्स, Patrol से प्रेरित फुल-विड्थ क्रोम ग्रिल, डबल-C कॉन्ट्रास्ट स्किड प्लेट और Signature C-Shaped 5-Chamber LED Connecting हेडलैंप इसे सड़क पर एक प्रभावशाली और अलग पहचान प्रदान करते हैं।

रियर में TEKTON का दमदार डिजाइन SynchroFlow C-Shaped Connected LED Tail Lamps के साथ और भी आकर्षक दिखाई देता है। वहीं, पियानो ब्लैक फिनिश में दिया गया Majestic Himalayan Crest रोमांच की भावना का प्रतीक है। कुल मिलाकर TEKTON को ऐसे डिजाइन किया गया है कि यह पहली नजर में ही अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराए और भीड़ से अलग दिखाई दे।

निसान मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ वत्स ने कहा, “भारत में निसान की वापसी अब मजबूत रूप ले रही है। बेहतर उत्पाद रणनीति, नेटवर्क के विस्तार और भारतीय ग्राहकों की जरूरतों की गहरी समझ हमारी इस रणनीति की इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। TEKTON हमारे इस नए सफर का प्रमुख उदाहरण है। इसे कमांडिंग प्रजेंस, प्रीमियम लग्जरी, इंटेलीजेंट टेक्नोलॉजी, दमदार परफॉर्मेंस और रोजमर्रा की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। यह भारत में बनी है और वैश्विक बाजारों के लिए पूरी तरह तैयार है।”

अलग पहचान वाली लग्जरी (Unmistakable Luxury)
TEKTON के ड्राइवर-सेंट्रिक रैपअराउंड केबिन में प्रीमियम लेदरेट अपहोल्स्ट्री, सॉफ्ट-टच फिनिश, खास तरह की स्टिचिंग और जापानी क्राफ्टमैनशिप का खूबसूरत मेल नजर आता है। इसका ट्राई-टोन इंटीरियर केबिन को प्रीमियम और आधुनिक एहसास देता है।

Premium beige, burgundy और rose gold accents से सजा ट्राई-टोन इंटीरियर आधुनिक खूबसूरती और बारीकियों पर खास फोकस को दिखाता है। Rose gold डबल-बार फिनिशर पर सलीके से उकेरा गया Nissan Insignia केबिन की प्रीमियम अपील को चार चांद लगा देता है।

TEKTON का कमांड सेंटर इस तरह डिजाइन किया गया है कि ड्राइवर को हर स्थिति में बेहतर कंट्रोल मिले। इसमें डबल D-cut स्टीयरिंग व्हील, डुअल ड्राइवर-फोकस्ड डिजिटल स्क्रीन, Fly-by-Wire E-Shifter के साथ एलिवेटेड सेंटर कंसोलऔर व्हीकल इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल्स का पूरा सेट दिया गया है। वहीं, पावर्ड, वेंटिलेटेड और लम्बर सपोर्ट वाली Active Comfort Seats तथा एडजस्ट होने वाले बूमरैंग-प्रोफाइल हेडरेस्ट से हर सफर और भी ज्यादा आरामदायक बनता है।

केबिन को रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह इतना प्रीमियम है कि हर बार बैठने पर एक खास अनुभव देता है। साथ ही इतना व्यावहारिक है कि परिवार की जरूरतों को आसानी से पूरा करता है और इतना सहज है कि हर यात्रा आरामदायक महसूस होती है।

खास कमांड, कंफर्ट और रोजमर्रा की उपयोगिता (Unmistakable Command, Comfort and Everyday Practicality)
TEKTON में दमदार SUV डिजाइन के साथ-साथ वास्तविक जरूरतों को भी ध्यान में रखा गया है। बेहतर रोड विजिबिलिटी, 212 मिमी का ग्राउंड क्लीयरेंस और अपने सेगमेंट में बेस्ट एप्रोच व डिपार्चर एंगल इसे शहर की सड़कों, हाईवे और खराब रास्तों पर भी आत्मविश्वास के साथ चलाने लायक बनाते हैं।

यह SUV स्टोरेज और रोजमर्रा की उपयोगिता के मामले में भी अपने सेगमेंट में आगे है। इसमें 700 लीटर तक का बूट स्पेस मिलता है, जिससे यह परिवार के साथ लंबी यात्राओं और दैनिक उपयोग, दोनों के लिए एक बेहद व्यावहारिक विकल्प बन जाती है।

बेहतरीन ड्राइव एक्सपीरियंस (Unmistakable Drive)
नई TEKTON थ्रिलिंग परफॉर्मेंस के साथ बेहतरीन कंट्रोल, कॉन्फिडेंस और स्टेबिलिटी देती है। ग्राहकों के लिए इसमें 100 प्रतिशत टर्बोचार्ज्ड इंजन लाइन-अप उपलब्ध है, जिसमें Turbo T160 और Turbo T280 इंजन शामिल हैं। इनमें Turbo T280 अधिकतम 163 PS की पावर और 280 Nm का टॉर्क देता है।

Turbo T160 इंजन को रोजमर्रा की स्मूद ड्राइविंग और बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी के लिए तैयार किया गया है। यह 19.4 किमी प्रति लीटर तक का माइलेज देता है। वहीं, Turbo T280 बेहतर प्रदर्शन और आरामदायक ड्राइविंग के साथ 18.5 किमी प्रति लीटर तक की फ्यूल एफिशिएंसी प्रदान करता है।

दोनों इंजनों में Nissan GT-R से ली गई Mirror Bore Coating तकनीक का उपयोग किया गया है, जो इंजन के भीतर घर्षण (फ्रिक्शन) को कम कर परफॉर्मेंस और फ्यूल एफिशिएंसी को बेहतर बनाती है। 6-स्पीड DCT से तेज और स्मूद गियर शिफ्टिंग का अनुभव मिलता है। इसे भारतीय सड़कों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। वहीं, 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है, जो ड्राइविंग पर अधिक कंट्रोल पसंद करते हैं।

TEKTON में Dual-Drive Mode भी दिया गया है, जिसमें अलग-अलग मूड लाइटिंग के साथ ड्राइवर अपनी पसंद के अनुसार ड्राइविंग एक्सपीरियंस चुन सकते हैं। Tek-Link HD Infotainment System के जरिये Dual-Mode Steering में शहर में ड्राइविंग के लिए लो-एफर्ट लाइट स्टीयरिंग और हाईवे पर हाई-एफर्ट स्टीयरिंग का विकल्प मिलता है। इसके अलावा, विशेष रूप से ट्यून किए गए शॉक एब्जॉर्बर और ड्यूअल एंटी-रोल बार हर तरह की भारतीय सड़क पर बेहतर राइड और हैंडलिंग सुनिश्चित करते हैं।

शानदार कनेक्टिविटी (Unmistakable Connectivity)
TEKTON का टेक्नोलॉजी पैकेज इस तरह तैयार किया गया है, जिससे व्हीकल ऑनरशिप पहले से अधिक स्मार्ट, सुरक्षित और सुविधाजनक बने। इस C-SUV में 25.65 सेमी (10.1 इंच) का Tek-Link HD Infotainment System दिया गया है, जिसमें Google built-in का फीचर है। इसके साथ 26.03 सेमी (10.25 इंच) का HD Digital Cockpit भी है। इन दोनों के साथ से एक सहज Digital Command Centre पर जानकारियां, मनोरंजन और वाहन से जुड़ी अहम सूचनाएं मिलती हैं।
Google built-in और MyNISSAN App के माध्यम से उपलब्ध 55 से अधिक कनेक्टेड फीचर्स के साथ TEKTON अपने सेगमेंट में सबसे एडवांस्ड कनेक्टेड एक्सपीरियंस देती है। ग्राहकों को Google Maps, Google Assistant और Google Play का सीधा एक्सेस मिलता है। इसके जरिये नेविगेशन, म्यूजिक, मनोरंजन और अन्य इन-कार एक्सपीरियंस के लिए 200 से अधिक ऐप्स का उपयोग किया जा सकता है।

Google Assistant की मदद से ड्राइवर सिर्फ बोलकर नेविगेशन, म्यूजिक, फोन कॉल, कनेक्टेड सर्विसेज और एयर कंडीशनिंग जैसे व्हीकल फीचर्स को कंट्रोल कर सकते हैं। वहीं, Google Maps से लाइव ट्रैफिक अपडेट, रीयल-टाइम नेविगेशन और ऑटोमैटिक मैप अपडेट मिलता है। ड्राइविंग को और आसान बनाने के लिए नेविगेशन की जानकारी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर भी दिखाई देती है।

TEKTON में ग्राहक अपने Google अकाउंट से साइन-इन कर सकते हैं। इससे वे सिर्फ ऐप्स ही नहीं, बल्कि अपनी पर्सनलाइज्ड सेटिंग्स और पसंद के अनुसार व्हीकल एक्सपीरियंस ले सकते हैं।
इसके टेक्नोलॉजी पैकेज में Infinity View Panoramic Sunroof, voice-assisted dual-zone air conditioning के साथ Intelligent Climate Control, डुअल स्क्रीन, डैशबोर्ड और डोर पैनल्स पर 48 रंगों वाली पर्सनलाइज्ड मूड लाइटिंग, Arkamys 3D Auditorium Surround Sound System, एक्टिव-कूल्ड वायरलेस चार्जर और Plasmacluster Ionizer के साथ स्मार्ट एयर प्यूरीफायर तथा AQI डिस्प्ले जैसे फीचर्स भी हैं।

खास सहूलियत (Unmistakable Convenience)
TEKTON को हर सफर में भरोसेमंद साथी बनने के लिए तैयार किया गया है। इसमें Smart Powered Tailgate के साथ anti-pinch फीचर दिया गया है, जिससे एक बटन दबाते ही बूट स्पेस आसानी से खुल जाता है। साथ ही, इसका लोडिंग एज कम ऊंचाई पर रखा गया है, ताकि सामान रखना और निकालना आसान हो।

Intelligent Access के तहत Approach Unlock और Walkaway Lock का फीचर दिया गाय है, जिससे पास आने पर गाड़ी खुद अनलॉक हो जाती है और दूर जाने पर लॉक हो जाती है। इससे सफर और भी आरामदायक बनता है। इसके अलावा, 360-डिग्री पार्किंग असिस्ट, 3D Intelligent Around View Monitor, एक्टिव-कूल्ड वायरलेस चार्जिंग और MyNISSAN App के जरिये मिलने वाले कनेक्टेड फीचर्स ग्राहकों को कहीं से भी अपनी TEKTON पर बेहतर कंट्रोल प्रदान करते हैं।

बेहतरीन सुरक्षा (Unmistakable Safety)
नई Nissan TEKTON को सर्वोच्चसुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग, 40 से अधिक स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स और 62 प्रतिशत हाई-स्ट्रेंथ स्टील monocoque frame दिया गया है। इसका 6-एयरबैग सिस्टम पैसेंजर्स को चारों ओर से सुरक्षा प्रदान करता है, जबकि A और B पिलर में इस्तेमाल किए गए 62 प्रतिशत हाई-स्ट्रेंथ और अल्ट्रा-हाई-स्ट्रेंथ स्टील से वाहन की मजबूती और सुरक्षा बेहतर बनती है।

TEKTON में 17 से अधिक ADAS (Advanced Driver Assistance Systems) फीचर्स दिए गए हैं। इनमें Adaptive Cruise Control with Stop & Go, Autonomous Emergency Braking, Forward Collision Warning, Lane Keep Assist, Lane Departure Warning, Blind Spot Warning, Driver Attention Alert और Traffic Sign Recognition जैसी उन्नत तकनीकें शामिल हैं। इनके साथ 360-डिग्री पार्किंग असिस्ट और 3D Intelligent Around View Monitor ड्राइवर को गाड़ी के चारों ओर का व्यू देता है।

सेफ्टी के मामले में TEKTON अपने ग्राहकों को अधिक पर्सनलाइज्ड ऑप्शन देती है। इसमें ड्राइवर अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार यह चुन सकते हैं कि वे कौन-कौन से ADAS फीचर्स एक्टिव रखना चाहते हैं। इससे उन्हें ड्राइविंग एक्सपीरियंस पर ज्यादा कंट्रोल मिलता है।

वन कार, वन वर्ल्ड
चेन्नई स्थित निसान के प्लांट में बनी TEKTON को कंपनी की “वन कार, वन वर्ल्ड” फिलॉसफी के तहत विकसित किया गया है। भारत में ग्राहकों के लिए उपलब्ध होने के साथ-साथ इसका निर्यात पश्चिम एशिया (Middle East) और अफ्रीका सहित कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी किया जाएगा। यह निसान की वैश्विक विनिर्माण, निर्यात और उत्पाद रणनीति में भारत की बढ़ती अहमियत को दर्शाता है।

बुकिंग शुरू
नई निसान TEKTON की बुकिंग अब भारत में निसान के सभी अधिकृत डीलरशिप और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर शुरू हो गई है।

Leave a Comment