- Two Sidharth Malhotras In Vvaan? The Actor’s Contrasting Avatars Spark A Bigger Mystery
- Sidharth Malhotra Enters Vvaan, But What Happens To Him Inside The Forbidden Forest?
- Anjana Sukhani Voices Concern Amid the Tragedy of Nepal Flash Floods
- Raksha Bandhan Special: Bollywood Sibling Pairs That Give Major Family Goals
- Vedang Raina-Alia Bhatt to Arjun Rampal-Deepika Padukone: 5 Iconic On-screen Pairings that Exude True Rakshabandhan Feels
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने युवा शक्ति में जगाई नई ऊर्जा
युवाओं के साथ बुलेट की सवारी कर बढ़ाया उत्साह
इंदौर, 11 जुलाई मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित “माय यूथ माय प्राइड” कार्यक्रम में युवाओं के उत्साह, राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक चेतना से जुड़े विशेष आयोजनों में “आज़ाद युवा मोटर बाइक रैली” एवं “शंकर संकल्प साइकिल यात्रा” को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री स्वयं युवाओं के बीच पहुंचे और बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर युवाओं का उत्साहवर्धन किया। मुख्यमंत्री का यह आत्मीय अंदाज युवाओं के लिए यादगार बन गया।
कार्यक्रम में हजारों युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली। देशभक्ति, युवा ऊर्जा और सांस्कृतिक गौरव से ओतप्रोत वातावरण में मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं और उनके संकल्प, साहस तथा सकारात्मक ऊर्जा से विकसित भारत का निर्माण संभव होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने “आज़ाद युवा मोटर बाइक रैली” को फ्लैगऑफ कर रवाना किया। यह रैली इंदौर से प्रारंभ होकर जोबट होते हुए महान क्रांतिकारी अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद की जन्मस्थली चन्द्रशेखर आज़ाद नगर (भाबरा), जिला अलीराजपुर तक पहुंचेगी। रैली का उद्देश्य युवाओं में साहस, राष्ट्रप्रेम, बलिदान और क्रांतिकारी चेतना का संचार करना है। मुख्यमंत्री ने रैली में शामिल राइडर्स का सम्मान करते हुए उनके राष्ट्रसेवा और सामाजिक जागरूकता के संकल्प की सराहना की।
इसी अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “शंकर संकल्प साइकिल यात्रा” को फ्लैग ऑफ कर युवाओं में उत्साह बढ़ाया। यह यात्रा इंदौर से प्रारंभ होकर ओंकारेश्वर स्थित एकात्म धाम तक पहुंचेगी। यात्रा का उद्देश्य युवाओं को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत, पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ना है। यह साइकिल यात्रा ज्ञान, एकात्मता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश लेकर आगे बढ़ेगी।
मुख्यमंत्री का आत्मीय अंदाज, युवाओं के साथ बिताए यादगार पल*
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सहज और आत्मीय व्यक्तित्व युवाओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। उन्होंने बुलेट मोटरसाइकिल पर युवाओं के साथ सवारी कर उनका उत्साह कई गुना बढ़ा दिया। मुख्यमंत्री ने राइडर्स से संवाद किया और उनके अनुभव भी साझा किए। कार्यक्रम स्थल पर आयोजित फूड कोर्ट में मुख्यमंत्री ने युवाओं के साथ मालवा के प्रसिद्ध और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया। उन्होंने युवाओं के साथ अनौपचारिक बातचीत की और सेल्फी खिंचवाई। मुख्यमंत्री की इस आत्मीयता ने युवाओं का दिल जीत लिया और पूरे परिसर में उत्साह एवं उल्लास का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम में लाइव म्यूजिक बैंड और ऑर्केस्ट्रा की आकर्षक प्रस्तुतियों ने युवाओं को रोमांचित कर दिया। मुख्यमंत्री स्वयं मंच पर पहुंचकर प्रस्तुति देने वाले कलाकारों और बैंड के युवाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि युवाओं की प्रतिभा ही प्रदेश और देश की वास्तविक शक्ति है। इस दौरान राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत गीतों ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। “वंदे मातरम्” सहित अनेक राष्ट्रभक्ति गीतों पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी युवाओं के साथ उत्साहपूर्वक थिरकते नजर आए। कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने तालियों और नारों के साथ उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, सांसद श्री शंकर लालवानी, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्रीमती मालिनी गौड़, श्री रमेश मेंदोला, सुश्री उषा ठाकुर और श्री गोलू शुक्ला तथा श्री मधु वर्मा, श्री सुमित मिश्रा, श्री श्रवण चावड़ा, श्री गौरव रणदिवे, श्री सावन सोनकर तथा संभागायुक्त डॉ. सुदाम खाड़े, इंदौर पुलिस कमिश्नर श्री संतोष सिंह, कलेक्टर श्री शिवम वर्मा, नगर निगम आयुक्त श्री क्षितिज सिंघल सहित सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित थे।


