- Toxics Link Welcomes CDSCO’s Nationwide Action Against Toxic Skin-Lightening Products
- bajaj Electricals comes on board as co-Powered by sponsor for Bigg Boss Hindi Season 20
- Rupali Suri, Manushi Chhillar and Malaika Arora Rule the Fashion Game: 3 Style Icons Who Continue to Turn Heads
- From Hathoda Tyagi to Jana: 7 Roles That Show Abhishek Banerjee’s Range
- Rohit Saraf on Undergoing 15-Months of Physical Transformation for The Revolutionaries: I was active, I was fit, but I was definitely not Brad Pitt from Fight Club
शहर में पहली बार बनी बाउंसर्स एंड बॉडीगार्ड असोसिएशन, स्थानीय युवाओं को काम दिलाने की पहल
इंदौर। शहर में पहली बार इंदौर बाउंसर्स एंड बॉडीगार्ड असोसिएशन का गठन किया गया है। असोसिएशन का उद्देश्य शहर में कार्यरत बाउंसर्स और बॉडीगार्ड्स के हितों की रक्षा करना और स्थानीय युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराना है। पदाधिकारियों का कहना है कि इंदौर में होने वाले बड़े आयोजनों में अक्सर बाहर से बाउंसर्स बुलाए जाते हैं, जबकि शहर के प्रशिक्षित युवाओं को पर्याप्त अवसर नहीं मिलते। अब असोसिएशन आयोजकों से समन्वय बनाकर स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दिलाने का प्रयास करेगी।
असोसिएशन के अध्यक्ष हर्ष जगताप, उपाध्यक्ष शानू कसेरा, सचिव जीवन पटेल और उप सचिव रविंद्र सिंह राणा बनाए गए हैं। अध्यक्ष हर्ष जगताप ने कहा कि इंदौर के बाउंसर्स और बॉडीगार्ड्स के लिए पहली बार एक संगठित मंच तैयार हुआ है। हमारा उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर दिलाना और उनके हितों की रक्षा करना है। शहर के आयोजनों में इंदौर के प्रशिक्षित बाउंसर्स को प्राथमिकता मिले, इसके लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। सचिव जीवन पटेल कहते हैं कि असोसिएशन सभी बाउंसर्स और बॉडीगार्ड्स को एक मंच पर लाकर उनके पेशेवर हितों के लिए काम करेगी। आयोजकों और एजेंसियों के साथ समन्वय बनाकर स्थानीय युवाओं को अधिक से अधिक अवसर दिलाने की दिशा में पहल की जाएगी।
स्थानीय बाउंसर्स को मिलेगी प्राथमिकता
असोसिएशन का कहना है कि शहर में हर साल बड़ी संख्या में कॉर्पोरेट इवेंट, धार्मिक आयोजन, कॉन्सर्ट, शादी समारोह और अन्य कार्यक्रम होते हैं। इनमें सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्थानीय बाउंसर्स और बॉडीगार्ड्स को प्राथमिकता दिलाना संस्था का प्रमुख लक्ष्य रहेगा। असोसिएशन कार्य के दौरान आने वाली समस्याओं, पेशेवर अधिकारों और बेहतर कार्य वातावरण को लेकर भी काम करेगी। जरूरत पड़ने पर सदस्यों को मार्गदर्शन और सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यकारिणी में चंचल श्रीवास, जीतू मराठा, विशाल पवार, जिगर सोनी, मोहन सूर्यवंशी, सुमित चंद्रवंशी, संदीप वर्मा, कपिल चौहान, प्रकाश शेखावत, जीतू वर्मा, हितेश आंजना और कालू भगत को शामिल किया गया।


