- Two Sidharth Malhotras In Vvaan? The Actor’s Contrasting Avatars Spark A Bigger Mystery
- Sidharth Malhotra Enters Vvaan, But What Happens To Him Inside The Forbidden Forest?
- Anjana Sukhani Voices Concern Amid the Tragedy of Nepal Flash Floods
- Raksha Bandhan Special: Bollywood Sibling Pairs That Give Major Family Goals
- Vedang Raina-Alia Bhatt to Arjun Rampal-Deepika Padukone: 5 Iconic On-screen Pairings that Exude True Rakshabandhan Feels
नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का आगाज़
: इंदौर में जुटे देशभर के ब्यूटी और हेयर आर्टिस्ट्स, अनूराधा पौडवाल की प्रस्तुति ने बांधा समां
• पहले दिन शुरू हुईं देश की सबसे बड़ी मेकअप और हेयर प्रतियोगिताएं, बॉलीवुड निर्देशक राहुल रवैल ने दी एक्टिंग की बारीकियों की सीख
इंदौर, 20 जुलाई 2026: फीनिक्स सिटाडेल मॉल में सोमवार को नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय इस आयोजन के पहले दिन देशभर से आए ब्यूटी प्रोफेशनल्स, हेयर आर्टिस्ट्स, मेकअप एक्सपर्ट्स और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों की मौजूदगी रही। उद्घाटन के साथ ही देश की सबसे बड़ी मेकअप और हेयर प्रतियोगिताओं की शुरुआत हुई, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभागियों ने अपनी कला और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के पहले दिन बॉलीवुड की प्रसिद्ध मशहूर गायिका अनूराधा पौडवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने आयोजन का शुभारंभ किया और अपनी लाइव संगीतमय प्रस्तुति से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। उनके लोकप्रिय गीतों पर दर्शकों ने भी भरपूर उत्साह दिखाया।
इस दौरान बॉलीवुड के वरिष्ठ निर्देशक राहुल रवैल ने प्रतिभागियों के लिए विशेष एक्टिंग मास्टरक्लास का आयोजन किया। उन्होंने अभिनय के विभिन्न पहलुओं, कैमरे के सामने आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति और प्रस्तुति से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। मास्टरक्लास में बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और उनसे सीधे संवाद करने का अवसर भी मिला।
पहले दिन मेकअप, हेयर आर्टिस्ट्री और अन्य श्रेणियों की शुरुआती प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जहां प्रतिभागियों ने आधुनिक तकनीकों और नए ट्रेंड्स पर आधारित अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। आयोजन स्थल पर लाइव डेमो, स्टेज प्रेजेंटेशन और विभिन्न ब्रांड्स के डिस्प्ले भी आकर्षण का केंद्र रहे।
नेशनल आर्टिस्ट्स चैम्पियनशिप 2026 की चेयरपर्सन उन्नति सिंह ने बताया कि पहले दिन देशभर से आए प्रतिभागियों और विशेषज्ञों का उत्साह इस आयोजन की सफलता का संकेत है। उन्होंने कहा कि यह मंच केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि सीखने, नए अवसरों से जुड़ने और ब्यूटी एवं वेलनेस इंडस्ट्री के बदलते स्वरूप को करीब से समझने का माध्यम भी है। आने वाले दो दिनों में प्रतियोगिताओं के साथ फैशन शो, इंडस्ट्री सेशन और कई अन्य विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।


