- Sidharth Malhotra and Tamannaah Take on the Unknown as The Vvaan Trailer Unveils a Spectacle Like Never Before
- डायरेक्टर श्रीजा बरुआ नलावड़े की ‘द मशरूम्स’ लेकर आया 80’s रेट्रो बॉलीवुड का जादू, ‘कैसी है ये शाम आज की’ के साथ
- Rohit Sharma opens up about the family support that shaped his cricketing journey on Family Full House
- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस वित्त वर्ष 2026 के दौरान मध्य प्रदेश में 100% दावा निपटान अनुपात के साथ नेतृत्व की स्थिति में
- Ajay Devgn Praises Abhishek Pathak’s Directorial Vision to Bring the World of Drishyam to a Believable Conclusion: “Abhishek Has Cracked It Brilliantly”
इंदौर में 1 अगस्त को ‘रैनाथॉन’ के 9वें संस्करण में 2000 रनर्स लेंगे हिस्सा
इंदौर : फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एकेडमी ऑफ इन्दौर मैराथनर्स (AIM) द्वारा “रैनाथॉन – 10 किमी मॉनसून नाइट रन” का 9वाँ संस्करण 1 अगस्त को रात्रि 10:00 बजे आयोजित किया जाएगा। इस अनूठे नाइट रन में लगभग 2000 रनर्स भाग लेंगे।
एकेडमी के अध्यक्ष डॉ अरुण अग्रवाल एवम श्री संयोजक नीरज याग्निक ने बताया कि रन का शुभारंभ पितृ पर्वत स्थित श्री हनुमानजी महाराज के पावन श्रीचरणों से होगा। निर्धारित मार्ग से होते हुए धावक मॉडल स्कूल, गोमतगिरि, धाई द्वीप जिनालय, नया बसेरा, सुमतिधाम कॉलोनी (गोधा एस्टेट), बाहुबली नगर एवं आकाश ग्रीन कॉलोनी से होकर पुनः पितृ पर्वत पहुँचेंगे।
आयोजन का प्रमुख आकर्षण भव्य लेजर शो होगा। रन पूर्ण होने के पश्चात सभी प्रतिभागियों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था भी की गई है।
31 जुलाई को दोपहर 12:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक नेहरू स्टेडियम के एनसीसी हॉल (प्रथम मंजिल) पर रजिस्ट्रेशन एक्सपो आयोजित किया जाएगा, जहाँ प्रतिभागी अपनी बिब एवं रनिंग किट प्राप्त कर सकेंगे।
सचिव संदीप खण्डेलवाल ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। सुरक्षा, चिकित्सा सहायता, हाइड्रेशन तथा स्वयंसेवकों की व्यापक व्यवस्था की गई है, जिससे सभी प्रतिभागियों को सुरक्षित एवं यादगार अनुभव मिल सके।
रेस डायरेक्टर सुरेश लाहोटी ने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए अब केवल सीमित स्थान शेष हैं। इच्छुक धावकों से शीघ्र पंजीयन कराने का आग्रह किया गया है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से निर्धारित समय पर एक्सपो में पहुँचकर अपनी बिब प्राप्त करने तथा आयोजन के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।


